Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आईजीएमसी में इलाज के बाद भी नहीं सुधरी बच्चे की हालत, परिजनों ने सीएम से मांगी उच्चस्तरीय जांच

Summer express/शिमला, संजू- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में उपचार और ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की हालत में सुधार न होने पर परिवार ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र से जुड़े परिवार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि उनका बच्चा पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। परिवार ने अलग-अलग अस्पतालों में उसका उपचार करवाया। इसके बाद बच्चे को आईजीएमसी शिमला लाया गया, जहां उसका उपचार किया गया और ऑपरेशन भी हुआ। हालांकि, परिवार के अनुसार ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की स्वास्थ्य स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं आया।

परिजनों का आरोप है कि लंबे समय तक उपचार और ऑपरेशन के बावजूद बच्चे की परेशानी बनी हुई है और वह सामान्य जीवन जीने में सक्षम नहीं है। इसी को लेकर परिवार ने उपचार की प्रक्रिया और ऑपरेशन में कथित लापरवाही की आशंका जताते हुए सरकार से मामले की गहन जांच की मांग की है।मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांगपत्र में परिवार ने कहा है कि जांच किसी स्वतंत्र एवं विशेषज्ञ उच्चस्तरीय समिति से करवाई जाए, ताकि उपचार के दौरान हुई पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष समीक्षा हो सके। यदि जांच में किसी चिकित्सक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए।परिवार ने सरकार से बच्चे के आगे के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की भी मांग की है। बच्चे की मां ममता और उसके दादा का कहना है कि परिवार लंबे समय से इलाज पर खर्च कर रहा है और अब आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है।फिलहाल आईजीएमसी प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। परिवार को उम्मीद है कि सरकार मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश देगी और बच्चे को उचित उपचार एवं न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईजीएमसी में इलाज के बाद भी नहीं सुधरी बच्चे की हालत, परिजनों ने सीएम से मांगी उच्चस्तरीय जांच

Summer express/शिमला, संजू- इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में उपचार और ऑपरेशन के बाद भी बच्चे की हालत में सुधार न होने पर परिवार ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र से जुड़े परिवार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मांगपत्र सौंपकर पूरे मामले की स्वतंत्र...

श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचा

Summer express , नई दिल्ली। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह इंडिगो एयरलाइंस का एक यात्री विमान हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 लैंडिंग के बाद पार्किंग के दौरान एयरपोर्ट पर लगे विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के पोल से टकरा गई। राहत की...

पठानकोट में बेटे से परेशान महिला ने खुद को लगाई आग, 80 फीसदी झुलसी

Summer express , पठानकोट । पठानकोट शहर में एक महिला के खुद को आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इस घटना में वह करीब 80 फीसदी झुलस गई। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल...

महावीर पार्क के तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत

Summer express , अंबाला शहर (अंकुर कपूर) | अंबाला शहर के महावीर पार्क स्थित तालाब में डूबने से 35 वर्षीय राम मनोहर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद राम...
Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

करनाल के एसपी बदले, हरियाणा में 30 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों का फेरबदल

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 आईपीएस और एचपीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। करनाल में पुलिस एनकाउंटर को लेकर विवादों में रहे एसपी नरेंद्र बिजारणियां को करनाल से हटाकर एसपी, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) नियुक्त किया गया है। वहीं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.