Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है।

8 से 11 सितंबर तक कमजोर रहेगा मानसून

मौसम विज्ञानी संदीप कुमार शर्मा के अनुसार प्रदेश में आगामी कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है। 8 से 11 सितंबर के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। हालांकि, सिरमौर, सोलन, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या देर शाम हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं।पिछले 24 घंटों में सिरमौर जिले में सबसे अधिक करीब 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि शिमला शहर में लगभग 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

12 से 14 सितंबर के बीच फिर बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर के बाद मानसून की गतिविधियों में दोबारा बढ़ोतरी होने की संभावना है। 12 से 14 सितंबर के बीच प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।इस दौरान सिरमौर, सोलन, शिमला, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में बारिश के आसार हैं। हालांकि, इस अवधि में भी भारी बारिश की संभावना कम है और किसी बड़े अलर्ट की स्थिति नहीं बन रही है।

तापमान सामान्य के आसपास, ऊना सबसे गर्म

बारिश कमजोर रहने के कारण प्रदेश के तापमान में फिलहाल कोई उल्लेखनीय बदलाव होने की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। शिमला में करीब 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि धर्मशाला और पालमपुर में तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहा।वहीं, मंडी, हमीरपुर और बिलासपुर में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया। ऊना में प्रदेश का सबसे अधिक करीब 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

अगले चार-पांच दिन भारी बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों तक मध्यवर्ती और मैदानी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई...

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

2008 की पुलिस इंस्पेक्टर भर्ती पर उठे सवालों को हाई कोर्ट ने किया खारिज

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस में पुरुष इंस्पेक्टरों की वर्ष 2008 में हुई भर्ती को लेकर लगभग डेढ़ दशक से चल रही कानूनी लड़ाई में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान की है। हाई कोर्ट ने ओएमआर शीट में स्याही फैलने, अभ्यर्थियों के हस्ताक्षर में अंतर...

मनरेगा की राशि में गड़बड़ी, फिर भी न एफआइआर न कार्रवाई, हाई कोर्ट ने रोहतक डीसी से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) की राशि में हेरफेर और उसे दूसरी मद में लगाए जाने की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने रोहतक के उपायुक्त को मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट...

दो साल के मासूम को ट्रक से कुचलने वाले चालक की सजा बरकरार, हाई कोर्ट बोला 18 दिन की जेल पर्याप्त नहीं

मोनिका रावत , चंडीगढ़। ईंट भट्ठे के पास करीब दो साल के मासूम को ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतारने के 25 साल पुराने मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने दोषी चालक को राहत देने से इन्कार कर दिया। हाई कोर्ट ने दोषसिद्धि और छह महीने के कठोर कारावास की सजा बरकरार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.