Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गूगल मैप ने पहुंचाया खतरनाक पहाड़ी रास्ते पर, खाई में गिरने से बची हरियाणा की कार

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गूगल मैप के सहारे सफर कर रहे हरियाणा के तीन युवक उस समय बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गए, जब उनकी आई-20 कार गलत रास्ते पर उतरकर सड़क से फिसल गई। कार झाड़ियों में अटक गई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बची। हादसे में तीनों युवक पूरी तरह सुरक्षित रहे।जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के जींद निवासी तीन युवक बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने के लिए निकले थे। मुबारिकपुर के आसपास वे रात में ठहरने के लिए होम स्टे की तलाश कर रहे थे और इसके लिए गूगल मैप पर लोकेशन देख रहे थे। इसी दौरान रेही के पास उन्होंने रास्ते को गलत समझ लिया और कार को गुग्गा मंदिर होते हुए डूहल बंगवाला की ओर जाने वाले संकरे मार्ग पर ले गए।

यह रास्ता बेहद संकरा होने के साथ काफी ढलान वाला था। कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार मुख्य सड़क से नीचे उतरकर झाड़ियों में फंस गई। कार यदि कुछ और आगे बढ़ती तो सीधे गहरी खाई में गिर सकती थी।घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और कार सवारों की मदद की। साथ ही चिंतपूर्णी पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों युवकों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था भी करवाई।बुधवार को स्थानीय लोगों और युवकों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में किसी को चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों ने पर्यटकों से अपील की कि रात के समय अनजान पहाड़ी इलाकों में केवल ऑनलाइन मैप पर निर्भर न रहें और रास्ते की पुष्टि स्थानीय लोगों से जरूर करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.