Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब कंप्यूटर तय करेगा आपकी गाड़ी पास है या फेल,जरा सी तकनीकी खामी पर रुक सकती है पासिंग

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:वाहन की पासिंग के लिए अब केवल कागजों और बाहरी जांच पर निर्भर रहने का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत वाहनों की तकनीकी जांच को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर (ATS) की सुविधा शुरू की जा रही है। मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के कांगू में प्रदेश का दूसरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर स्थापित हो चुका है।इस सेंटर में वाहनों की जांच पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड तरीके से की जा रही है। आरटीओ मंडी नवीन शर्मा के अनुसार फिलहाल सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले वाहनों की पासिंग यहां की जा रही है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों के वाहन मालिक भी अपनी इच्छा से यहां स्लॉट बुक करवाकर वाहन की जांच और पासिंग करवा सकते हैं।

आंखों से नहीं, मशीनों से होगी बारीकी से जांच

एटीएस में वाहन को कई चरणों से गुजरना पड़ता है। प्रारंभिक स्तर पर वाहन की बाहरी स्थिति और तय मानकों के अनुरूप जांच की जाती है। यदि कोई कमी सामने आती है तो उसे दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं। इसके बाद वाहन को कंप्यूटराइज्ड टेस्टिंग रैंप पर ले जाया जाता है।यहां आधुनिक मशीनों की मदद से वाहन के विभिन्न तकनीकी हिस्सों की जांच होती है। वाहन के बाहरी हिस्सों के साथ-साथ उसके अंदरूनी और तकनीकी पुर्जों की स्थिति भी जांची जाती है। केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित सभी पैरामीटर पर वाहन का परीक्षण किया जाता है।आरटीओ मंडी नवीन शर्मा ने बताया कि जब तक वाहन निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरता और सिस्टम की ओर से ग्रीन सिग्नल नहीं मिलता, तब तक उसकी पासिंग नहीं हो सकेगी। इससे खराब और तकनीकी रूप से असुरक्षित वाहनों के सड़क पर दौड़ने की संभावना कम होगी।

आरटीओ और एमवीआई कार्यालयों के चक्कर से राहत

एटीएस व्यवस्था का एक बड़ा फायदा यह भी है कि वाहन मालिक अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करवा सकते हैं। इससे आरटीओ कार्यालय और एमवीआई के चक्कर लगाने की परेशानी कम होगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

फिलहाल दो जगह शुरू हुई सुविधा

हिमाचल प्रदेश में अभी यह सुविधा कांगड़ा और मंडी जिले में शुरू हुई है। फिलहाल एटीएस से पासिंग करवाना सभी वाहनों के लिए अनिवार्य नहीं है और वाहन मालिक मैनुअल प्रक्रिया के तहत भी पासिंग करवा सकते हैं। हालांकि भविष्य में प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे सेंटर स्थापित करने की योजना है। इसके बाद वाहनों की फिटनेस जांच को पूरी तरह ऑटोमेटेड सिस्टम से जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अब कंप्यूटर तय करेगा आपकी गाड़ी पास है या फेल,जरा सी तकनीकी खामी पर रुक सकती है पासिंग

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:वाहन की पासिंग के लिए अब केवल कागजों और बाहरी जांच पर निर्भर रहने का दौर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। केंद्र सरकार की नई व्यवस्था के तहत वाहनों की तकनीकी जांच को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर (ATS) की सुविधा शुरू की जा रही है। मंडी जिला...

हिमकेयर पर जांच को लेकर जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- सत्ता में आते ही होगी निष्पक्ष जांच

Summer express/मंडी- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नाचन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शिरकत की।उन्होंने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने तथा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने का आह्वान...

मानसून की विदाई में देरी के आसार, 20 सितंबर को फिर सक्रिय हो सकता है सिस्टम

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां जारी रहने के कारण इस बार मानसून की विदाई में देरी होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश के आसपास बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश का दौर फिर सक्रिय हुआ है।...

मानसा में स्कूल वैन और PRTC बस की टक्कर, 10 बच्चे समेत चालक घायल

summer express , मानसा। मानसा जिले के बरेटा कस्बे में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह स्कूल वैन और पीआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूल वैन में सवार 10 बच्चे और चालक घायल हो गए। इनमें चालक समेत कुछ बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने...

नेपाल में बाढ़ से तबाही :मृतकों की संख्या 1,388 पहुंची, 5,130 लोग लापता

summer express , काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रविवार को आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद होने के बाद बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,388 हो गई है। बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.