वरुण चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना :बोले हरियाणा में बढ़ रहा अपराध, जुमलेबाजी अब बर्दाश्त नहीं

summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। कांग्रेस के अंबाला से सांसद वरुण चौधरी ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन, हरियाणा में बढ़ते अपराध और केंद्र व प्रदेश सरकार के दावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, लेकिन किसी भी देश ने भारत को विश्व गुरु मानने की बात नहीं कही। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि आखिर कितने देशों ने भारत को विश्व गुरु माना है और कौन-कौन से देश भारत के साथ हैं।

वरुण चौधरी ने कहा कि वह पहले भी संसद में यह सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल जुमलेबाजी कर रही है और जमीनी स्तर पर काम दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में अच्छा काम करेगी तो उसका असर देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में दिखाई देगा। उन्होंने भाजपा सरकार के 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने के दावे पर भी सवाल उठाया। सांसद ने कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने करीब 80 करोड़ लोगों को अनाज उपलब्ध कराने की शुरुआत की थी और आज भी करीब 80 करोड़ लोगों को अनाज दिया जा रहा है। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि गरीबी रेखा से बाहर निकाले गए 25 करोड़ लोग कौन हैं।

हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है। उन्होंने दावा किया कि आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं और कई लोग पुलिस तक पहुंचने के बजाय फिरौती देने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना है, लेकिन इसमें भाजपा सरकार विफल होती नजर आ रही है।

वरुण चौधरी ने मुख्यमंत्री के पंजाब दौरे को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर वहां अपराध और नशे को खत्म करने की बात कर रहे हैं, जबकि उन्हें पहले हरियाणा की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि जब हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है तो प्रदेश सरकार यहां कानून व्यवस्था पर ध्यान क्यों नहीं दे रही।

सांसद ने भाजपा के सेवा संबंधी दावों पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अब जुमलेबाजी को भी सेवा की श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जनता को केवल दावों की नहीं, बल्कि धरातल पर काम की जरूरत है।

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात का प्रभारी बनाए जाने पर वरुण चौधरी ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इससे पहले सुरजेवाला कर्नाटक के प्रभारी रह चुके हैं और वहां पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें उम्मीद है कि गुजरात में भी वह बेहतर काम करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिल्ली में बड़े अग्निकांडों का दर्दनाक इतिहास, अस्पतालों से फैक्ट्रियों तक मची तबाही

Summer express, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं समय-समय पर बड़े हादसों का रूप लेती रही हैं। झुग्गी बस्तियों, होटलों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों और व्यावसायिक इमारतों में लगी आग ने कई बार लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। इन हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है, जबकि...

पंजाब में बारिश का दौर थमा: तापमान गिरा, पराली के धुएं से बिगड़ी हवा

Summer express, अमृतसर। पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब समाप्त हो गया है। शुक्रवार को कुछ जिलों में आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन शाम तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। बादलों के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। दूसरी ओर, पराली जलाने की घटनाओं के बीच कई...

अमेरिका-ईरान के बीच समझौते की पहल तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और यूरेनियम भंडार घटाने का प्रस्ताव

Summer express, तेहरान (ईरान)। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज हो गए हैं। दोनों देशों के बीच संभावित बातचीत के लिए तैयार किए गए शुरुआती मसौदे में ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को किसी सहमत तीसरे देश में स्थानांतरित करने या उसके संवर्धन स्तर को...

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.