Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मासूम शर्मा का एलान: “पब्लिक जो सुनेगी, वही गाऊंगा

चंडीगढ़ |  हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने साफ कर दिया कि उनके जो गाने यूट्यूब से हटाए गए हैं, उन्हें वे पब्लिक डिमांड पर अपने लाइव शोज़ में जरूर परफॉर्म करेंगे। उन्होंने कहा, “मेरे गाने कानूनन बैन नहीं हैं, केवल यूट्यूब से हटाए गए हैं। जनता जो सुनेगी, मैं वही गाऊंगा। चाहे देश में कोई भी मंच हो, मैं बैन गाने गाना जारी रखूंगा।”

मासूम शर्मा ने इस दौरान ‘बैन काफिला’ नाम से अपने वर्ल्ड टूर का भी ऐलान किया और बताया कि वह जल्द ही विदेशों में भी परफॉर्म करेंगे। उनका कहना है कि “लोगों की पसंद साफ है—‘शिव तांडव’ को 2 साल में 5 लाख व्यूज़ मिले, लेकिन ‘जेल में खटोला’ और ‘चंबल के डाकू’ जैसे गानों को एक दिन में ही 10 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल जाते हैं।”

गौरतलब है कि हरियाणा सरकार अब तक 30 से ज्यादा गानों को ‘गन कल्चर’ बढ़ावा देने के आरोप में बैन कर चुकी है, जिनमें 14 गाने मासूम शर्मा के हैं। हाल ही में चंडीगढ़ में एक लाइव शो के दौरान बैन गाना गाने पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है।

इस पूरे मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “बैन गानों परफॉर्म करने को लेकर कोई स्पष्ट कानून नहीं है, लेकिन सरकारी आदेशों की अनदेखी करने पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.