Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एल्विश यादव घर फायरिंग केस में पुलिस की बड़ी सफलता

फरीदाबाद  |  गुरुग्राम में यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। फरीदाबाद क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 ने मुठभेड़ के बाद आरोपी इशांत उर्फ इशू को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद निवासी इशांत उर्फ इशू ने पुलिस पार्टी पर ऑटोमेटिक पिस्टल से आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां दागीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

17 अगस्त को एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

गौरतलब है कि 17 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे गुरुग्राम स्थित एल्विश यादव के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। तीन बाइक पर आए हमलावरों ने करीब 25 राउंड गोलियां चलाईं। उस समय एल्विश यादव घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनकी मां और केयरटेकर घर में ही थे।

फायरिंग से घर की खिड़कियों के शीशे, ग्रिल और दीवारों पर गोलियों के निशान पड़ गए थे। आसपास के लोग गोलियों की आवाज सुनकर घरों से बाहर निकल आए। मौके से पुलिस ने गोलियों के कई खाली खोखे बरामद किए थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.