Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन  नियमों पर भी रखी राय

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना, डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने केंद्र सरकार की पहल को रेखांकित करते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय जल मंत्री की छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के बाद इस परियोजना को लेकर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार हुआ है।उन्होंने कहा कि भविष्य में पानी और बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए किशाऊ बांध परियोजना महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अनुराग ठाकुर ने इसे सहकारी संघवाद का उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों ने मिलकर लंबे समय से लंबित समस्या के समाधान की दिशा में काम किया है।

90 फीसदी खर्च केंद्र का, हिमाचल-उत्तराखंड को बिजली में हिस्सेदारी

अनुराग ठाकुर के मुताबिक परियोजना पर होने वाले खर्च का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को बिजली में हिस्सेदारी मिलेगी। उन्होंने हिमाचल सरकार पर परियोजना का श्रेय लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की सरकारें पिछले 50 से 60 वर्षों में इस समस्या का समाधान नहीं कर सकीं तो अब परियोजना को लेकर श्रेय लेने की होड़ नहीं होनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और संबंधित राज्यों के बीच समन्वय को परियोजना की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

डिजिटल ट्रांजेक्शन के प्रस्तावित शुल्क पर कांग्रेस को घेरा

2000 रुपये से अधिक के मर्चेंट डिजिटल ट्रांजेक्शन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत शुल्क को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि डिजिटल पेमेंट व्यवस्था ने आम लोगों और व्यापारियों के लिए लेनदेन को आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि भारत की डिजिटल पेमेंट व्यवस्था की दुनिया भर में चर्चा होती है और छोटे दुकानदारों से लेकर आम नागरिक तक इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था को विस्तार से समझने की जरूरत है। उनके अनुसार 2000 रुपये तक के ट्रांजेक्शन पर शुल्क नहीं है और कई अन्य श्रेणियों में भी शुल्क लागू नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रस्तावित शुल्क उपभोक्ता के बजाय मर्चेंट से संबंधित है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्थानीय कानूनों के पालन पर जोर

सोशल मीडिया को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्रिएटिविटी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर ऐसी सामग्री भी सामने आ रही है, जिसका बच्चों और युवाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों में बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर उम्र संबंधी नियम बनाए गए हैं।उन्होंने भारत में काम कर रही सोशल मीडिया कंपनियों से स्थानीय कानूनों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने भारतीय कंटेंट क्रिएटर्स को उनके काम का पर्याप्त भुगतान मिलने की व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

ब्रिक्स को लेकर राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया

ब्रिक्स सम्मेलन में सीमा विवाद पर चर्चा नहीं होने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि हर अंतरराष्ट्रीय मंच का अपना निर्धारित एजेंडा होता है और उसी के अनुसार विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि राहुल गांधी के बयानों में परिपक्वता दिखाई देगी।अनुराग ठाकुर ने कहा कि मौजूदा समय में दुनिया के कई हिस्सों में तनाव और युद्ध की परिस्थितियां हैं और भारत विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समस्याओं के समाधान की दिशा में अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भारत की अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप, युवाओं और अंतरिक्ष क्षेत्र की उपलब्धियों पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना को बताया छह दशक पुरानी समस्या का समाधान, डिजिटल ट्रांजेक्शन  नियमों पर भी रखी राय

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -: कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने किशाऊ बांध परियोजना, डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राहुल गांधी के बयान समेत कई...

लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज कर रहे टीवी हेलिकॉप्टर का क्रैश, तीन की मौत

summer express , लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मेट्रो बस हादसे की कवरेज कर रहे एक टीवी न्यूज चैनल के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। उसे उपचार के...

बालाघाट में पुलिस पर पथराव :7 जवान समेत 16 घायल, गर्भवती महिला से कथित मारपीट का विरोध

summer express ,बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में गर्भवती महिला सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी तथा थाने में कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मरार माली समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस...

पटियाला-मोहाली में ED की छापामारी, 300 करोड़ के विदेशी लेनदेन की जांच

summer express , चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के पटियाला और मोहाली में कई ठिकानों पर छापामारी की। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एससीओ नंबर 29 में डीएम वेब सॉल्यूशन के कार्यालय पर ईडी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इस परिसर में कॉल सेंटर संचालित किया जाता था।...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.