पुलिस विभाग में भी होगा व्यवस्था परिवर्तन! आला अफसरों के पद पर चलेगी CM सुक्खू की कैंची

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार प्रशासनिक ढांचे में सुधार और खर्चों में कटौती के उद्देश्य से पुलिस विभाग में भी व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संकेत दिए हैं कि राज्य में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुछ पदों की आवश्यकता और उपयोगिता की समीक्षा की जाएगी। सरकार का मानना है कि कई ऐसे पद हैं जिनके कार्यों में समानता होने के बावजूद अलग-अलग पद सृजित किए गए हैं, जिससे प्रशासनिक ढांचे पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उच्च स्तर के पदों की संख्या को तर्कसंगत बनाना और निचले स्तर पर कर्मचारियों की भर्ती को प्राथमिकता देना है, ताकि जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने बताया कि इस विषय पर कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत और कार्यकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी के साथ चर्चा की गई है। आने वाले समय में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार हाल ही में प्रशासनिक पुनर्गठन के तहत आईएएस और आईएफएस अधिकारियों के स्वीकृत पदों में भी कमी कर चुकी है। सरकार ने आईएएस अधिकारियों की संख्या 153 से घटाकर 147 और आईएफएस अधिकारियों की संख्या 114 से कम करके 83 कर दी है। सरकार का दावा है कि इस कदम से हर वर्ष करोड़ों रुपये की बचत होगी। अधिकारियों के पदों में कटौती से होने वाली बचत को विकास कार्यों, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने की योजना बनाई गई है। पुलिस विभाग में प्रस्तावित बदलाव को भी इसी सुधार प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.