Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, मांगे 2 लाख रुपये

summer express ,कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की धमकी दी गई। सुदेश ने कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जिस मोबाइल नंबर से धमकी भरे मैसेज भेजे गए, उसकी लोकेशन और अन्य तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी गैंग से जुड़ा है या उसने गैंग का नाम लेकर सिंगर को डराने का प्रयास किया।

शिकायत के मुताबिक, 10 सितंबर की रात करीब 10:48 बजे से 11:43 बजे के बीच सुदेश के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से लगातार व्हाट्सऐप मैसेज आए। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस ग्रुप से जुड़ा बताते हुए सुदेश से 2 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने कथित तौर पर पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की धमकी दी। साथ ही नंबर ब्लॉक करने और पुलिस के पास शिकायत करने को लेकर भी चेतावनी दी गई।

सुदेश ने पुलिस को दिए आवेदन के साथ धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए हैं। उनका कहना है कि वह धमकी देने वाले व्यक्ति को नहीं जानतीं। धमकी मिलने के बाद उनका परिवार डरा हुआ है और उन्हें रात में सोने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सुदेश इससे पहले रैपर बादशाह के ‘टटीरी’ गाने को लेकर भी चर्चा में आई थीं। बादशाह का ‘टटीरी’ रैप वर्जन 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था। गाने को लेकर सोशल मीडिया पर अश्लील शब्दों और दृश्यों के आरोप लगाते हुए विरोध हुआ था। विवाद के बाद यह गाना कई प्लेटफॉर्म से हटाया गया था।

इसके बाद सुदेश ने 9 मार्च को ‘ऐसी ना थी टटीरी’ नाम से गाना रिलीज किया था। इसमें उन्होंने हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’ को अपने अंदाज में पेश किया और बादशाह के गाने को लेकर सवाल उठाए थे। इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर सुदेश की काफी चर्चा हुई थी।

करीब 15 दिन पहले सुदेश ने ‘खीर पाखंडिया की’ नाम से भी एक गाना रिलीज किया था। यह गाना पाखंडवाद को लेकर चल रही बहस के बीच चर्चा में आया था।

फिलहाल कैथल पुलिस धमकी देने वाले मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा जुटाई जा रही जानकारी और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...

हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, मांगे 2 लाख रुपये

summer express ,कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर...

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की संदिग्ध मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के लोवेल में हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हुसैन करीब 17 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। वह अमेरिका में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका शव लोवेल स्थित उनके...

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है। मॉक एक्सरसाइज की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.