Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, जहरीला पदार्थ खाने से पहले गौरव ने अपने पिता के व्हाट्सएप पर एक भावुक संदेश भेजा था। संदेश में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए लिखा कि वह उनसे बहुत प्यार करता है और यह कदम उसकी मजबूरी में उठाया जा रहा है।

गौरव ने अपने संदेश में हिसार निवासी प्रदीप से कारोबार के लिए 10 लाख रुपये तीन प्रतिशत ब्याज पर लेने की बात कही। उसने बताया कि रकम की मासिक किस्त 80 हजार रुपये तय हुई थी। युवक के अनुसार, उसने पहली किस्त चुका दी थी, लेकिन इसके बाद दूसरी किस्त की व्यवस्था नहीं कर सका।

व्हाट्सएप संदेश में गौरव ने फाइनेंसर से अपने परिवार को नुकसान पहुंचाए जाने की आशंका भी जताई थी। इसके बाद उसने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बस स्टैंड पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस गौरव के मोबाइल फोन में मिले व्हाट्सएप संदेश और उसमें किए गए दावों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े तथ्यों और साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.