Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में स्वाइन फ्लू से 18 दिन में चौथी मौत, 73 मामले सामने आए

Summer express,हिसार। हिसार जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच 18 दिनों में संक्रमण से चौथी मौत हुई है। गांव सुलखनी निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत्त बेलदार ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

उपचार के दौरान बुजुर्ग की हालत लगातार गंभीर होती गई। चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण के कारण गंभीर सूजन और किडनी फेल होने की बात सामने आई। और जिस कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद पैतृक गांव सुलखनी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हिसार जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 73 मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की बात यह है कि इनमें दो-तिहाई से अधिक मरीज ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। संक्रमण के कारण हुई चार मौतों में तीन ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित बुजुर्ग मरीज हैं। इससे गांवों में संक्रमण की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।

इससे पहले बिठमड़ा गांव की एक बुजुर्ग महिला, नारनौंद की एक महिला और एक साल की बच्ची की भी स्वाइन फ्लू संक्रमण के बाद मौत हो चुकी है।

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। फ्लू जैसे लक्षण मिलने पर लोगों को तत्काल जांच कराने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

हिसार के उप सिविल सर्जन एवं जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सुलखनी में 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के बाद पांच सदस्यीय चिकित्सकीय टीम गठित की गई है। टीम मृतक की मेडिकल हिस्ट्री और स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है। रिपोर्ट के विस्तृत विश्लेषण के बाद ही मौत की आधिकारिक पुष्टि दर्ज की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में स्वाइन फ्लू से 18 दिन में चौथी मौत, 73 मामले सामने आए

Summer express,हिसार। हिसार जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच 18 दिनों में संक्रमण से चौथी मौत हुई है। गांव सुलखनी निवासी 81 वर्षीय सेवानिवृत्त बेलदार ने एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनकी जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान बुजुर्ग की...

हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की हमीरपुर जिला इकाई ने गांधी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन...

हमीरपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज, 2500 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा  

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के तहत हमीरपुर जिले के विभिन्न उपमंडलों में विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में जिले के हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि...

चिंतपूर्णी में बाइक चोरी कर भागे पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

summer express , विकास शर्मा, चिंतपूर्णी। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रसाद की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। बाइक चोरी करने के बाद पंजाब के दो युवक उसे लेकर भरवाईं की ओर फरार हो गए। दुकानदार को घटना का पता चला तो उसने अपने रिश्तेदारों और...

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.