Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जीरकपुर-पीरमुछल्ला में कूड़े के डंप का मुद्दा और गरमाया

गुरमीत सिंह | जीरकपुर
समर न्यूज

पीरमुछल्ला क्षेत्र में कूड़े के डंप से परेशान लोगों की समस्या को लेकर वार्ड नंबर 11 के पार्षद गुरसेवक सिंह पूनिया ने मामला पटियाला लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी के समक्ष उठाया है।
पार्षद की मांग पर सांसद ने डीसी मोहाली को मामले में प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा है। पार्षद गुरसेवक सिंह पूनिया ने बताया कि पीरमुछल्ला में कूड़े के डंप के कारण आसपास रहने वाले लोगों को लंबे समय से गंदगी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्रवासियों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद जीरकपुर के अधिकारियों द्वारा इस समस्या की ओर लगातार अनदेखी की जा रही थी। उन्होंने सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी को मांग पत्र सौंपकर हस्तक्षेप की मांग की थी।
पुनिया ने बताया कि मामले का संज्ञान लेते हुए सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने पत्र जारी किया है। पार्षद ने सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि डीसी मोहाली के हस्तक्षेप से जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...

हिमाचल के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर संकट,60 दिन से आंदोलनरत शिक्षको ने प्रदेशव्यापी  आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वित्तीय स्वायत्तता, शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले करीब 60 दिनों से आंदोलनरत हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए। इस दौरान...

एसआईआर पर चर्चा से क्यों भाग रही कांग्रेस, संसद में दे जवाब : अमित शाह

Summer express, करनाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के लिए तैयार है। उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चुनौती दी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संसद का विशेष सत्र...

फरीदाबाद के सेक्टर-21सी में मिला आठ फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Summer express, फरीदाबाद। शहर के रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ रही है। सेक्टर-21सी में करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.