Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को दी स्कूटी की सौगात

एजेंसी | भोपाल
मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की सौगात दी। भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया।
योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए आने-जाने की सुविधा देना है। योजना के तहत शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित रूप से पढ़ने वाले उन विद्यार्थियों को लाभ दिया जाता है, जिन्होंने कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया हो और कम से कम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इस वर्ष शिक्षण सत्र 2025-26 के 7,400 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिला है। ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये और मोटराइज्ड स्कूटी के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये तक की राशि का प्रावधान है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी पूछा। कुछ विद्यार्थियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर, वकील और सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने की इच्छा बताई। सरकार के अनुसार, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत अब तक 23 हजार से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं और योजना पर करीब 246 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को किताबें, गणवेश और साइकिल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को दी स्कूटी की सौगात

एजेंसी | भोपालमध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की सौगात दी। भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया।योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में कक्षा 12वीं में...

संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद राजिंदरपाल तीन साल व जसबीर आठ महीने बाद वापस भारत पहुंचे

समर न्यूज | जालंधर विदेश में लंबे समय से फंसे पंजाब के दो लोग संत बलबीर सिंह सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद भारत लौट आए हैं। तरनतारन जिले के राजिंदरपाल सिंह करीब तीन साल बाद 31 अगस्त को स्वदेश पहुंचे, जबकि अमृतसर के जसबीर सिंह ने आठ महीने बाद 3 सितंबर को भारत वापसी की।...

रेखा गुप्ता ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

समर न्यूज | फतेहगढ़ साहिबदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को फतेहगढ़ साहिब पहुंचीं और पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की पिछली और मौजूदा आप सरकारों की नीतियों के कारण राज्य नशे की समस्या से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि...

ब्रिटेन में सिख चालक से मारपीट थाईलैंड में बुजुर्ग की पगड़ी उतारी

एजेंसी| टेलफोर्ड/बैंकॉकब्रिटेन के श्रॉपशायर स्थित टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर हमला कर उसकी बस छीनने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम मेडली इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति चालक के साथ मारपीट करते और उसकी दाढ़ी खींचते दिखाई दे रहा है। इसके बाद चालक को...

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें हुईं प्रभावित, देरी से यात्री परेशान

चार दिन पहले दुबई की दो उड़ानों में 30 और 19 घंटे की देरी से हुआ था हंगामाएजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को स्पाइसजेट की कई उड़ानें परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानों में देरी हुई, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा। इससे बड़ी संख्या में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.