Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगाधरी में ताबड़तोड़ फायरिंग: एक की मौत; दो घायल, हमलावर फरार

summer express, यमुनानगर। जगाधरी थाना क्षेत्र के खारवन चौक पर  देर रात हुई फायरिंग में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गांव मंधार निवासी रिछपाल को मृत घोषित कर दिया। कमलजीत को गोली लगी है, जबकि गुरुनील को मामूली चोटें आई हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात खारवन चौक पर तीन बाइक सवार युवक अचानक पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद हमलावर हथियारों समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को वारदात के पीछे रंजिश का शक है। इसके अलावा इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि कहीं हमलावरों ने किसी गैंगस्टर को निशाना बनाकर तो फायरिंग नहीं की थी। हालांकि, फायरिंग के वास्तविक कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वारदात की जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फायरिंग के समय मौके पर कौन-कौन मौजूद था और आरोपी किस दिशा में फरार हुए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी कमलदीप गोयल और सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने के साथ ही वारदात से जुड़े अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

एसपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीआईए और पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के कारण और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.