Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्रिटेन में सिख चालक से मारपीट थाईलैंड में बुजुर्ग की पगड़ी उतारी

एजेंसी| टेलफोर्ड/बैंकॉक
ब्रिटेन के श्रॉपशायर स्थित टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर हमला कर उसकी बस छीनने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम मेडली इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति चालक के साथ मारपीट करते और उसकी दाढ़ी खींचते दिखाई दे रहा है। इसके बाद चालक को बस से बाहर धकेल दिया गया।
आरोपी बस लेकर पार्क वे से हाई स्ट्रीट की ओर गलत दिशा में चला गया। इस दौरान उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को रुकवाया और 20 साल के एक युवक को लूट तथा खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के संदेह में गिरफ्तार किया। वह फिलहाल हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। हमले में बस चालक को मामूली चोटें आईं और घटनास्थल पर पैरामेडिक्स ने उसका उपचार किया।
वहीं, थाईलैंड में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ महिलाएं एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति से बहस और कथित तौर पर मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में एक महिला बुजुर्ग की पगड़ी उतारती नजर आती है। दावा किया जा रहा है कि महिलाओं ने बुजुर्ग पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनका सामना किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिटेन में सिख चालक से मारपीट थाईलैंड में बुजुर्ग की पगड़ी उतारी

एजेंसी| टेलफोर्ड/बैंकॉकब्रिटेन के श्रॉपशायर स्थित टेलफोर्ड में एक सिख बस चालक पर हमला कर उसकी बस छीनने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार शाम मेडली इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति चालक के साथ मारपीट करते और उसकी दाढ़ी खींचते दिखाई दे रहा है। इसके बाद चालक को...

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें हुईं प्रभावित, देरी से यात्री परेशान

चार दिन पहले दुबई की दो उड़ानों में 30 और 19 घंटे की देरी से हुआ था हंगामाएजेंसी | नई दिल्लीदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार को स्पाइसजेट की कई उड़ानें परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानों में देरी हुई, जबकि कुछ को रद्द करना पड़ा। इससे बड़ी संख्या में...

एनजीटी ने पंजाब की फार्महाउस नीति पर रोक बढ़ाई, निर्माण की अनुमति नहीं

जंगलों से सटे इलाकों में सख्ती, 55 हजार हेक्टेयर जमीन से जुड़ी है नीतिसमर न्यूज | चंडीगढ़राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पंजाब सरकार की लो इम्पैक्ट ग्रीन हैबिटेट (एलआईजीएच) नीति-2025 पर लगी अंतरिम रोक को आगे बढ़ा दिया है।इस फैसले के बाद जंगलों से सटे उन क्षेत्रों में फार्महाउस के निर्माण या पहले से बने...

प्रदर्शन करने पर बिट्टू हिरासत में

सुनील | लुधियानासमर न्यूजपूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे मारने के मामले में अब बिट्टू ने नया स्टंट कर दिया। बिट्टू ने लुधियाना पहुंचे सीएम भगवत सिंह मान के काफिले को घेरने की कोशिश की। पुलिस के बीच बचाव की वजह से वह काफिले को रोक तो नहीं...

लुधियाना से आप का चुनावी अभियान शुरू

समर न्यूज | लुधियानापंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को लुधियाना से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में पार्टी का चुनावी पैंफलेट ‘मान सरकार दे मुनाफे’ जारी किया। कार्यक्रम में पार्टी के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.