Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में हाईवे पर CGC यूनिवर्सिटी की बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 35 छात्र बाल-बाल बचे

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहीदी स्मारक के पास सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे पर छात्रों को चढ़ाने के लिए खड़ी CGC यूनिवर्सिटी मोहाली की बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक के पीछे चल रहा टेंपो ट्रैवलर भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया। हादसे के समय कॉलेज बस में करीब 35 छात्र सवार थे। राहत की बात रही कि दुर्घटना में किसी छात्र या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब कॉलेज बस दिल्ली-अंबाला हाईवे पर शहीदी स्मारक के सामने सड़क पर ही रुककर छात्रों को बस में चढ़ा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक की बस से टक्कर हो गई। ट्रक के पीछे चल रहे टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलट गया।

टेंपो चालक ने हादसे के लिए कॉलेज बस चालक की लापरवाही को जिम्मेदार बताया। उसका कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस को सड़क के बीच रोककर छात्रों को चढ़ाया जा रहा था, जिसके कारण पीछे से आ रहे वाहनों को अचानक ब्रेक लगाने पड़े और टक्कर हो गई।

वहीं कॉलेज बस चालक ने बताया कि वह शाहाबाद से छात्रों को लेकर मोहाली जा रहा था। अंबाला में छात्रों को बस में चढ़ाने के लिए वह रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। बस में 35 छात्र सवार थे और हादसे के बाद सभी सुरक्षित रहे।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराया। डायल 112 इंचार्ज के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हाईवे पर बस रोककर छात्रों को चढ़ाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.