Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में बाइक चोरी कर भागे पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

summer express , विकास शर्मा, चिंतपूर्णी। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रसाद की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। बाइक चोरी करने के बाद पंजाब के दो युवक उसे लेकर भरवाईं की ओर फरार हो गए। दुकानदार को घटना का पता चला तो उसने अपने रिश्तेदारों और स्थानीय युवाओं के साथ मिलकर आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया।

भरवाईं से आगे स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को बाइक पर जाते हुए देख लिया। इसके बाद उनका पीछा लगातार जारी रखा गया। खुद को घिरता देख दोनों युवक किन्नू के पास बाइक को सड़क पर छोड़कर पैदल फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद चिंतपूर्णी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी सचित कालिया की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश की और करीब तीन से चार घंटे के भीतर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में बाल विज्ञान कांग्रेस का आगाज, 2500 से अधिक विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा  

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन्स साइंस कांग्रेस के तहत हमीरपुर जिले के विभिन्न उपमंडलों में विज्ञान आधारित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में जिले के हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेकर अपनी वैज्ञानिक सोच और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि...

चिंतपूर्णी में बाइक चोरी कर भागे पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, बाइक बरामद

summer express , विकास शर्मा, चिंतपूर्णी। धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के बाजार में शुक्रवार को दिनदहाड़े प्रसाद की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया। बाइक चोरी करने के बाद पंजाब के दो युवक उसे लेकर भरवाईं की ओर फरार हो गए। दुकानदार को घटना का पता चला तो उसने अपने रिश्तेदारों और...

दुष्कर्म केस में समझौते के नाम पर तीन लाख लेने के आरोप में तीन गिरफ्तार

summer express , कैथल। दुष्कर्म के मामले में समझौता कराने के नाम पर तीन लाख रुपये लेने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पप्पू, कृष्ण निवासी मटौर और दुष्कर्म मामले की शिकायतकर्ता महिला मोनिका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों पर आरोप है...

इंस्टाग्राम दोस्ती बनी हत्या की वजह: 17 वर्षीय अरमान की जान गई, दो नाबालिग पकड़े गए

summer express , रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते 17 वर्षीय अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार अरमान की इंस्टाग्राम के जरिए एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती...

कलायत में पंजाबी गायक आरनेत की शूटिंग में हथियारों के प्रदर्शन पर पुलिस सख्त

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल के कलायत क्षेत्र में पंजाबी गायक आरनेत की फिल्म और म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान बिना अनुमति हथियारों का प्रदर्शन किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर शूटिंग से संबंधित वीडियो सामने आने के बाद कैथल पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.