Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवंबर में महिला सशक्तिकरण पर सहकारिता सेमिनार, राज्यपाल कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकार भारती चंडीगढ़ (पंजीकृत) की ओर से नवंबर 2026 में ‘महिला सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका’ विषय पर सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में आयोजित सहकार भारती के सेमिनार में राज्यपाल की गरिमामयी उपस्थिति और प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का उद्देश्य महिलाओं को सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम में महिला सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य सामुदायिक संगठनों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन के लिए मंच प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को सहकारी उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिक से अधिक महिलाओं को उनका लाभ उठाने के लिए जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।

राज्यपाल ने दी सैद्धांतिक स्वीकृति

प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा के दौरान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने कार्यक्रम के उद्देश्यों की सराहना की। उन्होंने नवंबर में आयोजित होने वाले सेमिनार-सह-प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अपना मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।


सहकार भारती के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्यपाल की उपस्थिति से कार्यक्रम को नई दिशा मिलेगी। इससे महिलाओं को सहकारी क्षेत्र में आगे बढ़ने, अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने के साथ महिला उद्यमियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रमुख उद्देश्य

महिलाओं को सहकारी उद्यमिता से जोड़ना। महिला सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों को मंच देना।स्थानीय उत्पादों के प्रदर्शन और विपणन को बढ़ावा देना।सरकारी योजनाओं के प्रति महिलाओं को जागरूक करना।

राज्यपाल ने दिया सहयोग का भरोसा

सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने प्रस्तावित कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की सैद्धांतिक स्वीकृति देने के साथ आयोजन के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का आश्वासन दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नवंबर में महिला सशक्तिकरण पर सहकारिता सेमिनार, राज्यपाल कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

Summer express, चंडीगढ़। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और सहकारी उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सहकार भारती चंडीगढ़ (पंजीकृत) की ओर से नवंबर 2026 में ‘महिला सशक्तिकरण में सहकारिता की भूमिका’ विषय पर सेमिनार-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सहकार भारती चंडीगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को पंजाब के...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

Summer express/शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों...

ड्यूटी से घर लौट रही इंडिगो की केबिन क्रू सदस्य की सड़क हादसे में मौत, कैब चालक पर केस

summer express , मुंबई। मुंबई के बोरीवली ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर हुए सड़क हादसे में इंडिगो एयरलाइंस की 32 वर्षीय केबिन क्रू सदस्य कैनूर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसा 18 सितंबर को उस समय हुआ, जब वह ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी की कैब से मीरा रोड स्थित अपने घर लौट...

रिश्वत मामले में 24 सितंबर को शिकायतकर्ता की गवाही, CBI कोर्ट में होगी सुनवाई

summer express , चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े आठ लाख रुपये के कथित रिश्वत मामले में 24 सितंबर को शिकायतकर्ता मंडी गोबिंदगढ़ के कारोबारी आकाश बत्ता चंडीगढ़ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में गवाही देंगे। मामले में आरोप तय होने के बाद शिकायतकर्ता की गवाही को सुनवाई की अहम...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान,15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.