Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योसेमाइट में जंगल की आग बुझाते हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

summer express , सैक्रामेंटो। कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को हादसे की जानकारी दी।

एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:55 बजे मारिपोसा काउंटी में हुई। हेलीकॉप्टर ‘डोम फायर’ पर काबू पाने के अभियान में शामिल था और पानी की बाल्टी के जरिए आग पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान योसेमाइट में लेक ऑस्ट्रैंडर के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हादसे में मारे गए पायलटों में से एक की पहचान ग्रेग किंग के रूप में हुई है। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने उन्हें समर्पित एविएटर और सहयोगियों का करीबी मित्र बताया। दूसरे पायलट की पहचान उनके परिवार को सूचना दिए जाने तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

हादसे की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड कर रहे हैं। नेशनल पार्क सर्विस के मुताबिक, डोम फायर पर सोमवार तक करीब 15 प्रतिशत नियंत्रण पाया जा चुका था। यह आग 15 सितंबर को वावोना क्षेत्र में चिलनुअलना फॉल्स के पास लगी थी। आग के चलते योसेमाइट के कुछ ट्रेल्स और बैककंट्री क्षेत्रों को बंद किया गया है, जबकि नेशनल पार्क का अधिकांश हिस्सा पर्यटकों के लिए खुला हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब से मानसून की विदाई, इस बार 39 प्रतिशत कम हुई बारिश

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून अब पूरी तरह विदा होने की स्थिति में है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश से सटे जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों से मानसून लौट चुका है। अनुमान है कि मंगलवार को मानसून पंजाब से पूरी तरह विदा हो जाएगा। इसके बाद प्रदेश...

योसेमाइट में जंगल की आग बुझाते हेलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलटों की मौत

summer express , सैक्रामेंटो। कैलिफोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में जंगल की आग बुझाने के अभियान में जुटा एक कॉन्ट्रैक्ट हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में हेलीकॉप्टर सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। अलास्का डिवीजन ऑफ फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन ने सोमवार को हादसे की जानकारी दी। एजेंसी के अनुसार, दुर्घटना स्थानीय...

चिंतपूर्णी मंदिर के पास घायल बैल को नहीं मिली समय पर मदद, ग्रामीणों ने उठाए मंदिर प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: चिंतपूर्णी मंदिर के समीप एक बैल के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने मानवीय पहल करते हुए उसकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। ग्रामीणों के अनुसार, घायल बैल काफी देर तक सड़क किनारे तड़पता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार दिया...

बाल विज्ञान सम्मेलन में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, सुनील शर्मा ने किया शुभारंभ

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल, हमीरपुर के परिसर में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।...

अनिल विज का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले कांग्रेस का जहाज डूब रहा है

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार के पास दिए जलाने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.