Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कारागार धर्मशाला में पिछले महीने कैदियों और जेल वार्डरों के बीच हुई झड़प के मामले में पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने जेल वार्डर के साथ मारपीट कर दी। आरोपी को पूछताछ के लिए सदर थाना बुलाया गया था, जहां वार्डर को सामने देखते ही उसने कथित तौर पर हमला कर दिया।मामला बढ़ता देख पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया।
कांगड़ा के एसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर सदर थाना में एफआईआर नंबर 179/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 121, 352 और 351 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।