Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमीन विवाद में जसवंत की हत्या, माता-पिता और बहन समेत सात गिरफ्तार

summer express, सिरसा। सिरसा जिले के गांव खोखर निवासी जसवंत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए उसके माता-पिता और बहन समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच के अनुसार जमीन और घरेलू विवाद के चलते जसवंत की हत्या की साजिश रची गई थी। इसके बाद उसके बहनोई गुरजंट सिंह ने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर जसवंत की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक वारदात 15 सितंबर की सुबह करीब चार बजे हुई थी। जसवंत अपने कमरे में सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी जश्नदीप कौर और पांच वर्षीय बेटा आंगन में सो रहे थे। आरोप है कि गुरजंट सिंह और उसके साथी घर की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। हमलावरों ने पहले जसवंत की पत्नी की गर्दन पर हथियार रखा और इसके बाद जसवंत पर छह गोलियां चला दीं।

कालांवाली थाना पुलिस ने मामले में जसवंत के पिता जलविंदर सिंह, मां बिंदर कौर और बहन हुसनप्रीत कौर को साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हत्या में शामिल उसके बहनोई गुरजंट सिंह निवासी कामलू, राजा निवासी सुखलाढ़ी और मनिंदर उर्फ करण समेत अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में पुलिस को यह भी पता चला कि हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला नकाबपोश वीडियो जारी करने वाला युवक जसवंत का बहनोई गुरजंट सिंह था। पुलिस का दावा है कि ससुराल पक्ष की भूमिका से जांच को भटकाने के लिए यह वीडियो साजिश के तहत बनाया गया था।

जांच अधिकारी पीएसआई सुखचैन के अनुसार जसवंत और उसके पिता के बीच जमीन और नशे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। जलविंदर के नाम करीब 10 एकड़ जमीन बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद था। जलविंदर ने करीब तीन एकड़ जमीन बेच दी थी, जिसे जसवंत ने पैसे देकर दोबारा खरीद लिया था। पिछले एक-दो महीने से जसवंत के माता-पिता पंजाब के कामलू गांव में अपनी बेटी के पास रह रहे थे। इसी दौरान पारिवारिक और जमीन संबंधी विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक जसवंत की पत्नी के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों ने जांच को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्नी ने एफआईआर में अपने ससुर का नाम लेते हुए आरोप लगाए थे। जांच के दौरान पुलिस को अन्य आरोपियों की भूमिका से जुड़े साक्ष्य भी मिले।

वारदात के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से गोली के खोल समेत अन्य साक्ष्य जुटाए थे। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है और उसका पांच वर्षीय बेटा अरमान सिंह है। पुलिस के अनुसार जसवंत के खिलाफ नशा तस्करी समेत चार से पांच मामले पहले से दर्ज थे। मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

बीबीएमबी में हिमाचल के अधिकारों को मिली मजबूती, विस्थापितों के पुनर्वास की राह भी होगी आसान

Summer express/बिलासपुर-: हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल अनुप रतन ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में हिमाचल की हिस्सेदारी और बांध विस्थापितों के पुनर्वास जैसे दशकों से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया है। सरकार की मजबूत कानूनी पैरवी और...

महिपाल मकराना की रिहाई को लेकर कुल्लू में प्रदर्शन, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

Summer express/कुल्लू /मनमिंदर अरोड़ा -:राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के ढालपुर मैदान में एकत्रित होकर मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला जलाकर गिरफ्तारी पर नाराजगी जताई और महिपाल मकराना की तत्काल रिहाई की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष...

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के 100 साल पूरे, कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आगाज

Summer express/धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर कल से चार दिवसीय शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में देश-विदेश से कॉलेज के पूर्व छात्र शिरकत करेंगे। समारोह में कई राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक...

KBC में अमिताभ बच्चन ने सर्वजीत सिंह बॉबी को दिया ‘फोर्स ऑफ गुड’ अवॉर्ड, मेंटल हॉस्पिटल में फ्री लंगर शुरू करने का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध समाजसेवी सर्वजीत सिंह बॉबी को लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के मंच पर विशेष सम्मान से नवाजा गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘फोर्स ऑफ गुड अवॉर्ड’ प्रदान किया। 10 नवंबर को प्रसारित हुए...

गुरुग्राम में प्रदूषण से आंखों की सेहत पर बढ़ा खतरा, जलन और एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल) | साइबर सिटी गुरुग्राम में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों के लिए केवल सांस संबंधी परेशानियों का कारण नहीं बन रहा, बल्कि आंखों की सेहत पर भी इसका गंभीर असर दिखाई देने लगा है। दिवाली के बाद पटाखों से निकले धुएं, जहरीले रासायनिक तत्वों और हवा में मौजूद सूक्ष्म कणों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.