Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 हजार रुपये के लिए अटका वैवाहिक समझौता, चार वकीलों ने अपनी जेब से जुटाई रकम

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वैवाहिक विवाद के निपटारे के दौरान महज 15 हजार रुपये की कमी समझौते में अड़चन बन गई। पति ने तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन पत्नी पूर्ण और अंतिम समझौते के लिए 3.15 लाख रुपये चाहती थी। पति ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताते हुए कहा कि उसकी मां लकवाग्रस्त है और तीन लाख रुपये भी उसे रिश्तेदारों व दोस्तों से उधार लेकर जुटाने पड़ेंगे। ऐसे में अदालत में मौजूद चार वकीलों ने अपनी ओर से रकम जुटाकर दोनों पक्षों के बीच समझौते का रास्ता साफ कर दिया।

यह मामला जस्टिस हरकेश मनुजा की पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान सामने आया। पत्नी ने पति की तलाक याचिका को मूनक स्थित पारिवारिक अदालत से लुधियाना की सक्षम अदालत में स्थानांतरित करने की मांग को लेकर याचिका दायर की थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने वैवाहिक विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई।

गहनों को लेकर भी सामने आया विवाद

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि पति पत्नी को स्थायी गुजारा भत्ते के तौर पर तीन लाख रुपये देने और फर्नीचर वापस करने के लिए तैयार है। बाद में पत्नी ने कहा कि उसके कुछ सोने के आभूषण अभी पति के पास हैं और वह उन्हें लौटाने से इनकार कर रहा है। दोनों पक्षों के वकीलों के प्रयास और समझाने के बाद पत्नी 3.15 लाख रुपये में पूर्ण एवं अंतिम समझौते के लिए राजी हो गई। पति ने हालांकि अतिरिक्त 15 हजार रुपये जुटाने में असमर्थता जताई। उसने अदालत को बताया कि तीन लाख रुपये की व्यवस्था भी परिवार और दोस्तों से कर्ज लेकर करनी होगी।

चार वकीलों ने मिलकर दिए 15 हजार

इसी दौरान अदालत में मौजूद अधिवक्ता सचिन जैन ने पहल की। उन्होंने बताया कि वह जरूरतमंदों, गरीब लोगों और वृद्धाश्रमों की मदद करने वाली संस्था सत्य फाउंडेशन से जुड़े हैं और संस्था की ओर से पांच हजार रुपये देने की पेशकश की। अधिवक्ता राहुल राठौर ने पांच हजार रुपये, चंद्रकांत ठाकुर ने 2500 रुपये और राज कुमार ने भी 2500 रुपये देने की पेशकश की। इस तरह चारों ने मिलकर जरूरी 15 हजार रुपये की व्यवस्था कर दी।

रकम ऑनलाइन पति को भेजी गई और उसी दिन पत्नी को भी हस्तांतरित कर दी गई। कोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि वकीलों का यह योगदान पूरी तरह स्वैच्छिक और अपनी इच्छा से किया गया था। इसका उद्देश्य केवल दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में मदद करना था।

समझौते की शर्तों को लिखित रूप में दर्ज कर अदालत ने अपने रिकॉर्ड पर ले लिया। समझौता पूरा होने के बाद पत्नी की ओर से स्थानांतरण याचिका पर आगे सुनवाई नहीं करने की बात कही गई। हाई कोर्ट ने याचिका को ‘नॉट प्रेस्ड’ मानते हुए खारिज कर दिया और समझौते की प्रति मूनक की पारिवारिक अदालत को भेजने का निर्देश दिया, जहां पति की हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 के तहत तलाक याचिका लंबित है। हाई कोर्ट ने दोनों पक्षों के वकीलों के साथ-साथ रकम जुटाने वाले चारों अधिवक्ताओं की पहल की सराहना भी की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

15 हजार रुपये के लिए अटका वैवाहिक समझौता, चार वकीलों ने अपनी जेब से जुटाई रकम

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में वैवाहिक विवाद के निपटारे के दौरान महज 15 हजार रुपये की कमी समझौते में अड़चन बन गई। पति ने तीन लाख रुपये देने पर सहमति जताई, लेकिन पत्नी पूर्ण और अंतिम समझौते के लिए 3.15 लाख रुपये चाहती थी। पति ने अपनी आर्थिक...

चंबा-किलाड़ सड़क को मिला रणनीतिक परियोजना का दर्जा, केंद्र संभालेगा निर्माण और रखरखाव

Summer express/शिमला-: भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि चंबा जिले के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण चंबा-किलाड़ सड़क को राष्ट्रीय महत्व की रणनीतिक सड़क परियोजनाओं में शामिल किया गया है। उनके अनुसार, यह फैसला चुराह, पांगी और किलाड़ क्षेत्र में सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है।महाजन...
Summer Express - हरियाणा में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, 2600 मामलों की जांच तेज

हरियाणा एटीएस ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेरर नेटवर्क का किया खुलासा, सफलतापूर्वक सुलझाया अपना पहला मामला

summer express, मोनिका रावत ,पंचकूला, 22 सितंबर। हरियाणा एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने अन्तर्राष्ट्रीय नार्को-टेररिज्म नेटवर्क से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर अब तक एक एक्सयूवी गाड़ी, एक स्कॉर्पियो गाड़ी, एक मोटरसाइकिल, एक यूएस निर्मित पिस्टल, एक 30...
Summer Express - हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 IAS और 42 HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा में आठ IAS-HCS अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए मंगलवार को पांच IAS और तीन HCS अधिकारियों के तबादले एवं नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। सभी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। सरकार ने कुछ अधिकारियों को मौजूदा पद के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी...

साहिल की आत्महत्या के बाद IIT बॉम्बे में सीलिंग फैन हटाने का काम शुरू

summer express , मुंबई। IIT बॉम्बे में B.Tech के दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद कैंपस में छात्रों के बीच चर्चा और प्रशासनिक स्तर पर बदलाव का दौर जारी है। छात्र की मौत के बाद संस्थान के हॉस्टलों में सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.