Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम के नए सेक्टरों में 24 मीटर सड़कें होंगी पूरी, 1158 एकड़ जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

summer express ,नया गुरुग्राम। गुरुग्राम-मानेसर शहरी क्षेत्र में अधूरी पड़ी 24 मीटर चौड़ी सड़कों को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सेक्टर 58 से 115 के बीच प्रस्तावित सड़कों के निर्माण के लिए करीब 1,158 एकड़ जमीन अधिग्रहित किए जाने की योजना है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक जे. गणेशन ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए हैं।

नए विकसित हो रहे सेक्टरों और बड़ी आवासीय सोसायटियों में सड़क कनेक्टिविटी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। कई क्षेत्रों में आवासीय परियोजनाएं विकसित हो चुकी हैं, लेकिन स्वीकृत लेआउट के अनुसार प्रस्तावित आंतरिक सड़कें अब तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इसके चलते लोगों को मुख्य सड़कों तक पहुंचने के लिए संकरी गांव की सड़कों और पुराने राजस्व रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है।

इन अधूरी सड़कों के कारण कई इलाकों में यातायात जाम और जलभराव की समस्या रहती है। आपात स्थिति में एंबुलेंस और दमकल वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। सरकार ने फिलहाल प्राथमिकता के आधार पर करीब 37.9845 एकड़ जमीन को अधिग्रहण के लिए चिन्हित किया है। इसमें सेक्टर 58 से 67ए में 27.1992 एकड़ और सेक्टर 81 में 10.7493 एकड़ जमीन शामिल है। इन भूखंडों के अधिग्रहण से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों का निर्माण किया जा सकेगा।

जमीन की उपलब्धता और सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूखंडों की पहचान करने के लिए संयुक्त स्थल निरीक्षण समिति का गठन किया गया है। समिति में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, जिला प्रशासन, भूमि अधिग्रहण और संपदा विभाग के अधिकारी शामिल हैं।

समिति जमीन के मालिकाना हक, संबंधित भूखंडों और प्रस्तावित सड़कों के निर्माण की तकनीकी व्यवहार्यता की जांच करेगी। इसके बाद तकनीकी प्रस्ताव और व्यवहार्यता रिपोर्ट HSVP के मुख्य प्रशासक को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर जमीन अधिग्रहण की अनुमानित लागत और प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा जाएगा।

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया 2013 के उचित मुआवजा एवं पारदर्शिता के अधिकार संबंधी भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन कानून के तहत की जाएगी। जमीन मालिकों को 2021 की विकास अधिकार नीति के तहत हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) प्रमाणपत्र लेने का विकल्प भी दिया जाएगा।

सेक्टर 102 और 109 में भी प्रस्तावित 24 मीटर चौड़ी सड़कों के अधूरे रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 102 में कई परिवार सीमित रास्तों पर निर्भर हैं, जबकि सेक्टर 109 की कई आवासीय सोसायटियों के निवासी संकरी राजस्व सड़क से आवाजाही कर रहे हैं। बारिश के दौरान जलभराव और सड़क की खराब स्थिति से दिक्कत और बढ़ जाती है।

सरकार की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद इन नए सेक्टरों में वर्षों से लंबित 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.