Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी विनोद पान्नू गुट के आठ लोगों को निशाना बनाने की योजना में था और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए मिल गेट की टीम सातरोड़ कलां क्षेत्र में गश्त और अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक वांटेड बदमाश अवैध हथियारों के साथ इलाके में घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तत्काल घेराबंदी कर सुमित उर्फ पिन्नी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो तुर्की निर्मित पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन मिलीं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सुमित उर्फ पिन्नी के खिलाफ हरियाणा के अलावा पंजाब और राजस्थान में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाएगी।

पुलिस आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान जांच की जाएगी कि बरामद विदेशी हथियार और कारतूस उसे कहां से मिले तथा इस पूरे नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि पूछताछ में हथियारों की सप्लाई और प्रस्तावित वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में नाइट क्लबों पर सख्ती: रात 12 बजे तक होगी आखिरी एंट्री, 1 बजे बंद होंगे कलब

summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। शहर में नाइट कल्चर को लेकर यूटी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। अब चंडीगढ़ के नाइट क्लबों में रात 12 बजे के बाद एंट्री नहीं मिलेगी और 1 बजे के बाद सभी क्लबों को बंद करना होगा। यह घोषणा यूटी प्रशासक और पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया...

केपीएससी भर्ती अनियमितता मामले में निलंबित आईएएस ईडी हिरासत में

summer express , बेंगलुरु। कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बेंगलुरु की विशेष अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को 26 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। गंगवार को परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल से अदालत...

मत्तेवाल में पुलिस मुठभेड़, गुरदासपुर ग्रेनेड हमले का आरोपी गोली लगने से घायल

summer express , अमृतसर। अमृतसर देहात पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मत्तेवाल इलाके में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में गुरदासपुर में ग्रेनेड हमला करने के आरोपी हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। अमृतसर देहात...

हिसार में अजीत पहलवान गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

summer express , हिसार। पुलिस की सीआईए मिल गेट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अजीत पहलवान गैंग के शार्प शूटर सुमित उर्फ पिन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो विदेशी तुर्की पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और तीन मैगजीन बरामद की हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी विरोधी...

हरियाणा की टीओडी नीति में शामिल हुआ दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर के स्वीकृत अलाइनमेंट को राज्य की ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) नीति में शामिल कर लिया है। नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में नीति में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.