Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

एसोसिएशन के चेयरमैन जतिन्द्र मितल ने रणधीर कौर को बताया कि उद्योगो का महीनों से करोड़ों रुपये का जीएसटी रिफंड बकाया पड़ा है, जिससे छोटे और मध्यम निर्माताओं को भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैश फ्लो रुकने से उत्पादन और व्यापार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इसके अलावा जीएसटी पोर्टल से जुड़ी तकनीकी दिकक्तें, स्क्रूटनी नोटिस और अन्य प्रक्रियागत उलझनों को भी अधिकारियों के सामने रखा गया। जतिन्द्र मित्तल ने कहा कि साइकिल उद्योग लुधियाना की रीढ़ की हड्डी है, लेकिन जीएसटी रिफंड में हो रही देरी के कारण उद्योग जगत में निराशा है। उन्होंने मांग की कि रिफंड प्रक्रिया को सरल और तेज किया जाए ताकि उद्योग सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने कहा कि सरकार को उद्योग हितैषी नीति अपनानी चाहिए।

एसोसिेशन अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की ने कहा कि एसोसिएशन लंबे समय से इन मुद्दों को उठा रही है। जीएसटी विभाग के सहयोग से ही उद्योग आगे बढ़ सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेगा और जल्द समाधान करेगा। इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर रणधीर कौर ने एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता लेते हुए विभाग जल्दी ही जीएसटी रिफंड करेगा। वहीं जीएसटी से संबधित अन्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विभाग उद्योग के साथ है और रिफंड समेत सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में चीफ एडवाइजर राजिन्द्र नारंग, कन्वीनर अवतार सिंह भोगल, महासचिव वरुण कपूर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविन्द्र सिंह ठुकराल,
उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह नवयुग, प्रचार सचिव मनोज दुआ, वरिष्ठ एडवोकेट गौरव शर्मा सहित अन्य प्रमुख उद्योगपति मौजूद रहे

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...

अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, 25 सितंबर को विधि-विधान से होगा विसर्जन

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के समापन को लेकर अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया 25 सितंबर को की जाएगी। अंबाला छावनी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.