Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशासन ने कसी कमर हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशासन तैयार, 500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

हमीरपुर में अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशासन तैयार, 500 अभ्यर्थी होंगे शामिल

26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक अणु में भर्ती रैली, मेडिकल, दस्तावेज जांच और ग्राउंड टेस्ट की होगी प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर में 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली के लिए जिला प्रशासन और आर्मी भर्ती कार्यालय ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भर्ती प्रक्रिया में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के करीब 500 अभ्यर्थियों के भाग लेने की संभावना है। भर्ती रैली अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड एवं डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी।

तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया

भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रशासन की ओर से भर्ती स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा और प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। शुक्रवार को एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने भर्ती स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी तैनात

मेडिकल परीक्षण के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए पेयजल और शौचालय की व्यवस्था भी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड के जवान भी तैनात रहेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए बस सेवा

भर्ती स्थल तक पहुंचने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुबह के समय बस अड्डा हमीरपुर से अणु तक बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए हैं, ताकि भर्ती रैली के दौरान यातायात में किसी तरह की परेशानी न हो।एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने कहा कि अग्निवीर भर्ती को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम, पुलिस, होमगार्ड, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सुचारू रूप से संपन्न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

 कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे अनुराग ठाकुर, एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा एयरपोर्ट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के समर्थन में नारे लगाए और उनसे मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अनुराग ठाकुर ने एशियन गेम्स में...

पुडुचेरी के स्कूलों में मिड-डे मील में शामिल होगी मछली, पायलट प्रोजेक्ट से शुरुआत

summer express , पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलने वाले मिड-डे मील के मेन्यू में अब मछली को शामिल करने की तैयारी है। प्रशासन ने इसके लिए एक प्रस्ताव रखा है, जिसे शुरुआती चरण में पुडुचेरी और यानम के चुनिंदा स्कूलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया...

एएसआई पर फायरिंग का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल

summer express, चेतनपुरा। थाना झंडेर के अंतर्गत गांव कंदोवाली के पास एएसआई जसवंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी कार्रवाई की सूचना मिली है। पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित करणबीर सिंह उर्फ कर्मवीर सिंह को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी...

चोरी का 20 लाख का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तार, जेवर बरामद

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला सदर थाना पुलिस ने चोरी के लाखों रुपये कीमत के जेवरात खरीदने के आरोप में एक ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंबाला छावनी स्थित श्रीकुंज बिहारी ज्वेलर्स के मालिक करण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 15 से 20 लाख रुपये...

जमीनी विवाद में मां-बेटे को ट्रैक्टर से कुचला, बुजुर्ग महिला की मौत

summer express ,भिवानी। गांव धनाना द्वितीय में जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों के बीच चल रहा विवाद  देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि खेत में चल रही कहासुनी के दौरान एक युवक ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला और उसके बेटे को ट्रैक्टर से कुचल दिया। हादसे में महिला की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.