Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में डेयरी पर CM फ्लाइंग की रेड, 500 किलो पनीर और 100 किलो दूध नष्ट

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के गांव खाईका स्थित तालीम डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने 24 सितंबर 2026 को औचक निरीक्षण किया। टीम को सूचना मिली थी कि डेयरी में दूध से पनीर तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर पनीर तैयार किया जा रहा था और करीब 500 किलोग्राम तैयार पनीर मिला।

अधिकारियों ने डेयरी संचालक से खाद्य कारोबार से संबंधित लाइसेंस मांगा। संचालक ने एफएसएसएआई (FSSAI) रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत किया, जिसे जांच के दौरान वैध पाया गया। हालांकि, डेयरी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मौके पर उपलब्ध दूध और तैयार पनीर के एक-एक नमूने लिए। दोनों सैंपल को नियमानुसार प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, लैब रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और उसमें किसी तरह की मिलावट या प्रतिबंधित पदार्थ के इस्तेमाल की पुष्टि हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान करीब 500 किलोग्राम तैयार पनीर को खाने योग्य नहीं पाए जाने और डेयरी में स्वच्छता की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी में जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाया गया। इसके बाद पनीर के साथ करीब 100 किलोग्राम दूध को भी नष्ट कर गड्ढे में दबवा दिया गया।

कार्रवाई के बाद अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लिए गए दोनों सैंपलों की लैब रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पनीर में मिलावट या किसी प्रतिबंधित पदार्थ का इस्तेमाल हुआ था या नहीं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में डेयरी पर CM फ्लाइंग की रेड, 500 किलो पनीर और 100 किलो दूध नष्ट

summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। जिले के गांव खाईका स्थित तालीम डेयरी पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की टीम ने 24 सितंबर 2026 को औचक निरीक्षण किया। टीम को सूचना मिली थी कि डेयरी में दूध से पनीर तैयार किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मौके पर पनीर तैयार किया जा रहा था और...

गोहाना फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, बुलेटप्रूफ स्कार्पियो से बची छह जानें

summer express , गोहाना। गांव नगर में स्कार्पियो सवार लोगों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव खेड़ी दमकन निवासी विनोद और गांव रभड़ा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने...

HPTDC वेतन संकट पर मजदूर संघ मुखर, चेयरमैन आरएस बाली को हटाने की मांग

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ भी सामने आया है। संघ ने HPTDC की मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए चेयरमैन आर.एस. बाली को पद से...

प्रसव के कुछ घंटे बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, ज्वालामुखी अस्पताल पर उठे सवाल; टांडा में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Summer express/ज्वालामुखी-: ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद एक 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। महिला को प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने...

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ का गांजा जब्त, तीन ट्रकों से 7 तस्कर गिरफ्तार

summer express , उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.