Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UN महासभा में नेतन्याहू का भाषण, गाजा नरसंहार के आरोपों को किया खारिज

summer express , संयुक्त राष्ट्र। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए गाजा में इजराइल पर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन आरोपों को “सदी का सबसे बड़ा झूठ” बताया। नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई का भी बचाव करते हुए कहा कि ईरान पर हमला करने का फैसला उनके लिए “सबसे आसान फैसलों में से एक” था।

नेतन्याहू के भाषण के दौरान संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजराइल के समर्थन और विरोध में नारे लगाए गए। बड़ी संख्या में देशों के प्रतिनिधि उनके संबोधन के दौरान सदन से बाहर चले गए, जिसके बाद महासभा कक्ष की कई सीटें खाली दिखाई दीं। महासभा अध्यक्ष खलील उर रहमान ने व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

मंच की ओर बढ़ते समय प्रतिनिधियों के बाहर जाने पर नेतन्याहू ने उन्हें “नैतिक रूप से कायर” बताया। उन्होंने कहा कि इजराइल अपनी रक्षा के साथ-साथ उन देशों की भी रक्षा कर रहा है, जिनके प्रतिनिधि उनके भाषण के दौरान सदन से बाहर चले गए।

नेतन्याहू ने दावा किया कि कई देशों के नेता ईरान के परमाणु ठिकानों को नष्ट करने के लिए निजी तौर पर इजराइल को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इजराइल की कार्रवाई केवल उसकी अपनी सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अन्य देशों की सुरक्षा भी जुड़ी हुई है।

अपने भाषण के दौरान नेतन्याहू ने सदन में मौजूद लोगों से भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि कोई अन्य व्यक्ति उनके विचारों का विरोध करता है तो वह भी बाहर जा सकता है।

इससे पहले फलस्तीनी मिशन ने संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के प्रतिनिधियों से नेतन्याहू के संबोधन के दौरान सामूहिक रूप से महासभा कक्ष से बाहर निकलने की अपील की थी। अपील में अधिक से अधिक देशों के प्रतिनिधियों से इजराइली प्रधानमंत्री का नाम पुकारे जाने के बाद सदन से बाहर जाने को कहा गया था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1 अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता सीधी उड़ान फिर शुरू, हफ्ते में 3 दिन सेवा

summer express , अमृतसर। पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो एक अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा...

UN महासभा में नेतन्याहू का भाषण, गाजा नरसंहार के आरोपों को किया खारिज

summer express , संयुक्त राष्ट्र। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए गाजा में इजराइल पर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन आरोपों को “सदी का सबसे बड़ा झूठ” बताया। नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई का भी बचाव...

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.