Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने फिलहाल भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि, सामान्य बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है।

बीते दिन पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। फरीदकोट में प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। चंडीगढ़ में 35.1, पटियाला में 34, लुधियाना में 34.2 और बठिंडा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बारिश की बात करें तो अमृतसर में 14.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई, जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

25 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिणी पंजाब में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

26 सितंबर को बारिश का दायरा बढ़ सकता है। पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, लुधियाना और तरनतारन के कुछ इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

27 सितंबर को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और पटियाला के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है।

28 सितंबर को उत्तरी और पूर्वी पंजाब में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। संगरूर, पटियाला, मोहाली, लुधियाना और जालंधर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, फरीदकोट और मोगा में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हालात बिगड़े, बस्तर में स्कूल बंद; ट्रेनें-फ्लाइट रद्द

summer express, रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बीती रात से रुक-रुककर बारिश जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश के चलते इंद्रावती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है। निचले इलाकों में संभावित बाढ़ के...

पंजाब में मानसून की विदाई से पहले बदला मौसम, 28 सितंबर तक बारिश के आसार

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। राज्य के करीब 90 प्रतिशत हिस्से से मानसून वापस लौट चुका है, जबकि पिछले चार दिनों से मानसून पंजाब-हिमाचल प्रदेश की सीमा के आसपास सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 25 सितंबर से अगले...

गुरुग्राम में सिलिंडर लीक से फास्ट फूड दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

summer express ,गुरुग्राम। सेक्टर-17 मार्केट के सामने बृहस्पतिवार रात एक फास्ट फूड की दुकान में सिलिंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग लग गई। गैस रिसाव के बाद आग तेजी से फैल गई और दुकान से ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की लपटें देखकर आसपास मौजूद दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।...

फरीदाबाद में दुकान के बाहर सामान रखने पर विवाद, फायरिंग और तोड़फोड़ से मची अफरा-तफरी

summer express , फरीदाबाद। संजय कॉलोनी सेक्टर-23 में दुकान के बाहर स्टैंड बोर्ड और अन्य सामान रखने को लेकर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट और कथित फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक मकान के गेट और बाहर खड़ी तीन कारों के शीशे...

बावल में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

summer express , रेवाड़ी। बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 में रात दो फैक्ट्रियों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और दोनों फैक्ट्रियां पूरी तरह इसकी चपेट में आ गईं। आग बुझाने के लिए रेवाड़ी, बावल समेत आसपास के शहरों से 15 से अधिक दमकल गाड़ियां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.