Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPTDC वेतन संकट पर मजदूर संघ मुखर, चेयरमैन आरएस बाली को हटाने की मांग

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ भी सामने आया है। संघ ने HPTDC की मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए चेयरमैन आर.एस. बाली को पद से हटाने की मांग की है।शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा ने कहा कि HPTDC कर्मचारियों को जुलाई के बाद से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने दावा किया कि अगस्त का वेतन भी 24 सितंबर तक जारी नहीं हो पाया था। इससे निगम में कार्यरत करीब 1000 नियमित, 70 दैनिक वेतनभोगी और लगभग 500 आउटसोर्स कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं।

मदन राणा ने कहा कि कुल्लू की चार पर्यटन इकाइयों में एक साथ चल रहे रेनोवेशन के कारण इन इकाइयों से होने वाली आय प्रभावित हुई है। संघ ने इसे निगम की आर्थिक स्थिति खराब होने के प्रमुख कारणों में शामिल बताया।

वाइल्ड फ्लावर हॉल की राशि को लेकर भी उठाए सवाल

भारतीय मजदूर संघ ने होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल से मिलने वाली राशि का मुद्दा भी उठाया। संघ के मुताबिक होटल से अब तक करीब 401 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है, जबकि करीब 1.25 करोड़ रुपये प्रतिमाह किराये के रूप में सीधे सरकार को जा रहे हैं। संघ का कहना है कि यदि यह राशि HPTDC को मिलती तो निगम की मौजूदा वित्तीय स्थिति अलग हो सकती थी।

संघ ने कर्मचारियों के लंबित डीए एरियर, वर्ष 2016 के इंटरिम वेतन के एरियर और पिछले करीब एक वर्ष से मेडिकल तथा टीए बिलों का भुगतान नहीं होने का मुद्दा भी उठाया।

O&M व्यवस्था पर भी सवाल

मजदूर संघ ने HPTDC की आठ इकाइयों को दोबारा ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) व्यवस्था पर देने की पहल पर भी सवाल उठाए। संघ ने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों और वेतन समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।मदन राणा ने कहा कि संघ ने सरकार से HPTDC चेयरमैन आर.एस. बाली को पद से हटाने की मांग की है। इसी के साथ संघ ने “टूरिज्म बचाओ, बाली हटाओ” का नारा भी दिया।संघ ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो एक दिन के लिए हिमाचल भवन, मंडी सदन, हिमाचल भवन चंडीगढ़, सचिवालय, विधानसभा, विली पार्क सहित अधिकारियों और मंत्रियों के आवासों पर सेवाएं बंद करने का कदम उठाया जा सकता है। भारतीय मजदूर संघ ने प्रस्तावित आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

HPTDC वेतन संकट पर मजदूर संघ मुखर, चेयरमैन आरएस बाली को हटाने की मांग

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के कर्मचारियों को वेतन न मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ भी सामने आया है। संघ ने HPTDC की मौजूदा वित्तीय स्थिति को लेकर निगम प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए चेयरमैन आर.एस. बाली को पद से...

प्रसव के कुछ घंटे बाद 23 वर्षीय महिला की मौत, ज्वालामुखी अस्पताल पर उठे सवाल; टांडा में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Summer express/ज्वालामुखी-: ज्वालामुखी अस्पताल में प्रसव के बाद एक 23 वर्षीय महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। महिला को प्रसव के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने पर गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने...

चित्तौड़गढ़ में 4 करोड़ का गांजा जब्त, तीन ट्रकों से 7 तस्कर गिरफ्तार

summer express , उदयपुर। राजस्थान में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन ट्रकों से 1839 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये...

1 अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता सीधी उड़ान फिर शुरू, हफ्ते में 3 दिन सेवा

summer express , अमृतसर। पंजाब और पश्चिम बंगाल के बीच हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए इंडिगो एक अक्टूबर से अमृतसर-कोलकाता के बीच सीधी उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी। उड़ान शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा...

UN महासभा में नेतन्याहू का भाषण, गाजा नरसंहार के आरोपों को किया खारिज

summer express , संयुक्त राष्ट्र। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए गाजा में इजराइल पर लगाए जा रहे नरसंहार के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने इन आरोपों को “सदी का सबसे बड़ा झूठ” बताया। नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ इजराइल की सैन्य कार्रवाई का भी बचाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.