Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार,बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है, जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों के लिए प्रयास करने में विश्वास रखते हैं। अनुराग ठाकुर शनिवार को हमीरपुर के साथ लगते दुगनेहड़ी आंगनबाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

दुगनेहड़ी में हुआ सांसद का स्वागत

कार्यक्रम में पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक आशीष शर्मा, भाजपा नेता नवीन शर्मा, नरेंद्र अत्री, कमलेश परमार सहित भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों और कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा केंद्र की गतिविधियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के बयान पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंडी जिले के बल्ह दौरे के दौरान हिमाचल के सांसदों को लेकर दिए गए ‘कौवों की तरह कायं-कायं’ वाले बयान पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि सांसदों का काम जनता की आवाज को उठाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केंद्र सरकार की ओर से करवाए गए कार्यों के उद्घाटन तक सीमित है। अनुराग ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के पैचवर्क के लिए भी पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आम जनता पर सेस और टैक्स का बोझ बढ़ाने का काम किया गया है।

चुनाव आयुक्त को लेकर कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल की ओर से केंद्रीय चुनाव आयुक्त को हटाने संबंधी दिए गए बयान पर भी अनुराग ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस चुनावों में जीत हासिल नहीं कर पाने के बाद चुनावी व्यवस्था पर सवाल उठाती है और झूठे आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि किसी रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के शासनकाल में चुनावों के दौरान हुई कथित घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि चुनाव हारने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठाना कांग्रेस की रणनीति बन गई है।

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम को बधाई

एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम को बधाई देते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने हिमाचल के युवा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम के स्वदेश लौटने पर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने पर जोर

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सुशासन और जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया और बच्चों को उपहार भी दिए गए। उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से बचाकर स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ और सक्षम बन सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू के बयान पर अनुराग ठाकुर का पलटवार,बोले- जुबान चलाने के बजाय काम करके दिखाए सरकार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल जुबान चलाना रह गया है, जबकि वे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और विकास कार्यों...

सीएम सुक्खू का भाजपा सांसदों पर निशाना..कहा- दिल्ली में नहीं खुलती इनकी जुबान, यहां आकर करते हैं कांय-कांय

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के...

लुधियाना में कारोबारी दफ्तर से 25 लाख की नकदी चोरी, CCTV तोड़कर फरार हुए चोर

summer express , लुधियाना। मंजू सिनेमा के पास स्थित जंडू टावर में चोरों ने एक कारोबारी के दफ्तर को निशाना बनाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश रेलवे ट्रैक की ओर से इमारत में दाखिल हुए और एआर इंटरप्राइजेज के कार्यालय का शटर व अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात...

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: 13 लोगों की मौत, 26 घायल

summer express , हैदराबाद। तेलंगाना में गणेश उत्सव के समापन के बाद आयोजित विसर्जन समारोहों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने इन घटनाओं की पुष्टि की है। डीजीपी के अनुसार, विसर्जन कार्यक्रमों के...

एशियन गेम्स की स्वर्णिम जीत से धर्मशाला साई हॉस्टल में उत्साह, सीनियर खिलाड़ियों की सफलता से जूनियरों को मिली प्रेरणा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई हॉस्टल धर्मशाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहीं कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम के मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा और टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। खास बात यह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.