Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर में लंपी बीमारी पर लगाम, 40 एक्टिव केस शेष; टीकाकरण अभियान जारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:जिले में पशुओं के बीच फैल रही लंपी स्किन डिजीज को नियंत्रित करने की दिशा में पशुपालन विभाग को राहत मिली है। बीमारी के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और उपचार के बाद बड़ी संख्या में संक्रमित पशु स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल करीब 40 एक्टिव केस हैं, जिनका उपचार और निगरानी की जा रही है।उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. संदीप शर्मा ने बताया कि लंपी स्किन डिजीज एक वायरल और सेल्फ लिमिटिंग बीमारी है। बीमारी का एक निर्धारित चक्र होता है और अब इसके मामलों में कमी आने लगी है। उन्होंने बताया कि जिले में बीमारी के कारण करीब 16 से 17 पशुओं की मौत हुई है, जबकि अधिकांश संक्रमित पशु उपचार के बाद रिकवर कर चुके हैं।

डॉ. शर्मा के अनुसार पशुपालन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार उपचार कार्य कर रही हैं। वहीं, जिन इलाकों में अभी बीमारी के मामले सामने नहीं आए हैं, वहां संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। विभाग को उपलब्ध हुई वैक्सीन से अब तक करीब 19 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। शेष करीब पांच से छह हजार खुराक को आगामी 10 से 15 दिनों में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि लंपी बीमारी मुख्य रूप से मच्छरों और अन्य वाहक कीटों के जरिए एक पशु से दूसरे पशु तक फैलती है। बरसात का मौसम समाप्त होने के साथ मच्छरों की संख्या में कमी आने पर बीमारी के प्रसार में भी कमी आने की संभावना है। हालांकि पशुपालकों को सतर्क रहने की जरूरत है।धलवार मेले के दौरान भी पशुपालन विभाग की टीम मौजूद रहेगी। प्रशासन के सहयोग से मेले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि पशुओं में संक्रमण फैलने की आशंका को कम किया जा सके।डॉ. शर्मा ने पशुपालकों से अपील की कि बाहर से खरीदे गए नए पशुओं को तुरंत पुराने पशुओं के साथ न रखें। नए पशु को कुछ दिनों तक अलग रखकर उसकी निगरानी करें। यदि पशु में लंपी स्किन डिजीज या किसी अन्य बीमारी के लक्षण दिखाई दें तो तत्काल पशु चिकित्सक या फार्मासिस्ट को सूचना दें। समय पर उपचार और सावधानी बरतने से संक्रमण को दूसरे पशुओं तक फैलने से रोका जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिलासपुर में लंपी बीमारी पर लगाम, 40 एक्टिव केस शेष; टीकाकरण अभियान जारी

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:जिले में पशुओं के बीच फैल रही लंपी स्किन डिजीज को नियंत्रित करने की दिशा में पशुपालन विभाग को राहत मिली है। बीमारी के मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है और उपचार के बाद बड़ी संख्या में संक्रमित पशु स्वस्थ हो चुके हैं। विभाग के अनुसार फिलहाल करीब 40 एक्टिव...

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, बोलीं- CM की ओर से अभी नहीं आया प्रस्ताव

मंत्रिमंडल विस्तार पर रजनी पाटिल का बड़ा बयान, संगठन में अनुशासन पर भी सख्त संदेश Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय शिमला में लगातार दो दिनों तक चली संगठनात्मक बैठकों के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंत्रिमंडल विस्तार, संगठन की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया है।...

कुसुम्पटी में बंदरों का बढ़ता आतंक, 5 महीने में 15 हमले; अब पिंजरों से होगी धरपकड़

Summer express/शिमला,संजू-:शिमला में बंदरों का आतंक लोगों के लिए लगातार परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शहर के कुसुम्पटी वार्ड में पिछले पांच महीनों के दौरान बंदरों के हमले और काटने के करीब 15 मामले सामने आए हैं। बंदरों की बढ़ती संख्या और लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए अब वन विभाग और...

सीमेंट के दाम बढ़ने पर लोगो ने जताई चिंता, रियायती दरों पर बिक्री की मांग

Summer express/बिलासपुर, सुभाष- हिमाचल प्रदेश में सीमेंट के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। सीमेंट के प्रति बैग 10 रुपये महंगे होने के बाद इसकी कीमत 410 रुपये से बढ़कर 420 रुपये हो गई है। निर्माण सामग्री की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इस बढ़ोतरी का...

पासपोर्ट जल्द बनवाने के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते एजेंट गिरफ्तार

summer express , जालंधर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जालंधर में कार्रवाई करते हुए एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एजेंट ने पासपोर्ट जल्द जारी करवाने के नाम पर पासपोर्ट कार्यालय के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.