Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

खेडां वतन पंजाब दियां… सीजन-4 के तहत मोहाली में जिला स्तरीय खेलों का भव्य आगाज

सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
पंजाब की युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से शुरू की गई राज्य सरकार की प्रमुख पहल ‘खेलां वतन पंजाब दियां-2026’ (सीजन-4) के तहत आज जिले में जिला स्तरीय खेलों का शानदार आगाज हुआ। मोहाली के सेक्टर-78 स्थित खेल परिसर में मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने संयुक्त रूप से इन खेलों का उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान जिम्नास्टिक और गतका टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में यह मंच बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इन खेलों में अंडर-14 वर्ग से लेकर 70 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ पदक विजेताओं को उच्च सरकारी पदों पर नौकरियां भी दे रही है।
विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क ढांचे के साथ-साथ खेल बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए प्रदेश में 3100 से अधिक ग्रामीण खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न खेल स्थलों पर 2 से 6 अक्टूबर तक चलने वाले इन मुकाबलों में क्रिकेट, शूटिंग, एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी (सर्कल व नेशनल स्टाइल), कुश्ती, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, रोलर स्केटिंग, फेंसिंग, जूडो, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, तैराकी, गतका, शतरंज, हॉकी, हैंडबॉल, फुटबॉल, लॉन टेनिस और वेटलिफ्टिंग के खेल शामिल हैं। इस मौके पर आईएएस (अंडर ट्रेनिंग) लिंधिया एएन, जिला खेल अधिकारी उमेश्वरी शर्मा, कुलदीप सिंह समाना, वरिष्ठ डिप्टी मेयर राजिंदर प्रसाद शर्मा और डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.