Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या, हादसे की दी थी सूचना

summer express ,करनाल। जन्मदिन की पार्टी मनाने दोस्तों के साथ घर से निकले 20 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।  रात युवक दोस्तों के साथ बाहर गया था। देर रात परिजनों को सूचना दी गई कि उसका एक्सीडेंट हो गया है और उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजनों को युवक की चाकू लगने की जानकारी मिली।

मृतक की पहचान हांसी रोड स्थित गली नंबर-दो निवासी कृष के रूप में हुई है। कृष मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और परिवार के साथ करनाल में किराये के मकान में रहता था। वह रिपेयरिंग का काम करता था। दो अक्तूबर को उसका जन्मदिन था। शाम को उसने अपने पिता से कुछ रुपये लिए और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकल गया।

परिजनों के अनुसार, कृष और उसके दोस्तों की पहले शिव कॉलोनी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद वे बहादुरचंद कॉलोनी पहुंचे। यहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान फिर विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप नाम के युवक ने कृष की जांघ में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल कृष को उसके दोस्त इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कृष की मौत की सूचना मिलते ही उसके साथ आए दोस्त मौके से फरार हो गए। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शुरुआत में कृष के एक्सीडेंट में घायल होने की जानकारी दी गई थी, जबकि बाद में पता चला कि उस पर चाकू से हमला किया गया था।

सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक के पिता भोला राम ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से न्याय दिलाने और परिवार की सहायता करने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीन के तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत और 32 घायल

Summer express, ल्हासा । चीन के तिब्बत क्षेत्र में आए 7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। भूकंप के...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में 24 और 25 अक्टूबर को बदलेगा मौसम, करवाचौथ पर साफ आसमान रहने की संभावना

Summer express, अमृतसर। पंजाब में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, शनिवार से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में...

पुलिस की मौजूदगी में महिला डॉक्टर को आरोपी ने जड़ा थप्पड़, चिकित्सक संघ ने जताया विरोध

Summer express, वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर महिला चिकित्सा अधिकारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अदालत में पेशी से पहले मेडिकल जांच के लिए लाए गए एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद चिकित्सक समुदाय में...

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.