Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में वीर गाथा अभियान के तहत पूर्व सैनिकों का सम्मान, युवाओं को दिया देशसेवा का संदेश

Summer express ,सुन्दर कुंडू,  पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग पलवल की ओर से ‘वीर गाथा अभियान एवं सैनिक सम्मान’ कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला सैनिक बोर्ड पलवल के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए। इस दौरान देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों की गौरवगाथाओं को याद किया गया तथा उनके त्याग, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना से युवाओं को परिचित कराया गया।

जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के कल्याण व्यवस्थापक इंद्रजीत ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पलवल ब्लॉक में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही, युवाओं को देशप्रेम और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हुए सैनिक परिवारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

इंद्रजीत ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले शहीदों और उनके आश्रितों का सदैव सम्मान किया जाना चाहिए। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि वीर सैनिकों की गाथाएं नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और युवाओं को उनके साहस तथा राष्ट्रसेवा से सीख लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व नेवी अधिकारी दीपचंद भड़ाना ने भी युवाओं को सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेना में सेवा करना केवल नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण का अवसर है। उन्होंने कहा कि सेना का जवान कभी रिटायर नहीं होता, बल्कि अंतिम सांस तक देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाता रहता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.