Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लॉन्ग वीकेंड पर शिमला हुई पर्यटकों से गुलजार..जाम ने बढ़ाई परेशानी

Summer express/शिमला/संजू-: लॉन्ग वीकेंड के चलते राजधानी शिमला एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गई है। शनिवार को बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे, जिससे शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया। पर्यटकों की भारी आमद के बीच शहर के कई हिस्सों में लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। तारादेवी से शिमला तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और करीब तीन किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को एक घंटे तक का समय लग गया।

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली समेत कई राज्यों से पर्यटक छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचे हैं। सैलानियों की संख्या बढ़ने के साथ ही शहर की प्रमुख पार्किंग भी फुल हो गई हैं। पार्किंग नहीं मिलने के कारण पर्यटकों को अपने वाहन खड़े करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जाम और पार्किंग की समस्या के चलते स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालांकि, पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से लंबे समय से सुस्त पड़े पर्यटन कारोबार को जरूर राहत मिली है। होटल, रेस्तरां, टैक्सी और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार में गतिविधियां बढ़ी हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि लॉन्ग वीकेंड के दौरान पर्यटकों की अच्छी आवाजाही से कारोबार को गति मिलेगी।शिमला में बढ़ते ट्रैफिक को लेकर डीएसपी ट्रैफिक चंद्र शेखर ने बताया कि शहर में हर सप्ताह करीब 80 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही हो रही है। पिछले 24 घंटे में ही 17 हजार से अधिक वाहन शिमला पहुंचे हैं, जिनमें सात हजार से ज्यादा वाहन पर्यटकों के बताए जा रहे हैं। शनिवार देर रात तक वाहनों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

वहीं, शिमला पहुंचे पर्यटकों ने बताया कि मैदानों में गर्मी के बीच वे मौसम का आनंद लेने पहाड़ों पर पहुंचे हैं। पर्यटकों के मुताबिक शिमला का मौसम बेहद सुहावना है, लेकिन शहर में ट्रैफिक जाम ने सफर का मजा कुछ फीका कर दिया। कई पर्यटक लंबे समय तक जाम में फंसे रहे और शिमला पहुंचने के बाद पार्किंग की तलाश में भी परेशानी उठानी पड़ी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.