Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फोन पर दी धमकी- फॉर्च्यूनर से आए बदमाशों ने घर पर बरसा दीं गोलियां

सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज

थाना डिवीजन नंबर 6 के कोट मंगल सिंह नगर में शनिवार देर रात प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 7-8 हथियारबंद बदमाशों ने पहले फोन कर परिवार को धमकाया और इसके कुछ ही देर बाद फॉर्च्यूनर में सवार होकर गली नंबर 19 में पहुंच गए। आरोप है कि बदमाशों ने आते ही घर के बाहर मौजूद 22 वर्षीय इंद्रपाल सिंह को निशाना बनाकर दो फायर कर दिए। गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पिता ने मौके पर सूझबूझ दिखाते हुए बेटे को धक्का देकर पीछे कर दिया, जिससे वह गोली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित परिवार के पिता के मुताबिक, वारदात से पहले परमिंदर नामक युवक का उनके पास फोन आया था। फोन पर उसने कथित तौर पर कहा कि वे अभी बाज नहीं आ रहे हैं। पिता ने जवाब दिया कि उनका युवती से कोई लेना-देना नहीं है और जिसे शादी करनी है, वह करे, वे इस मामले में बीच में नहीं पड़ेंगे।
आरोप है कि इसके बाद फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि गाड़ी में पिस्तौल रख ली है और वे उनकी रीढ़ की हड्डियां तोड़ने आ रहे हैं। परिवार के मुताबिक धमकी के कुछ ही समय बाद फॉर्च्यूनर गली में आकर रुकी और उसमें सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी।
22 वर्षीय इंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं है और न ही वह संबंधित युवती से बातचीत करता है। इसके बावजूद उस पर पिस्तौल तान दी गई। परिवार ने आशंका जताई कि हमलावरों को घर की सटीक लोकेशन युवती या उसके भाई ने फोन के जरिए दी होगी। पिता ने कहा कि वे डरकर घर या मोहल्ला नहीं छोड़ेंगे और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 के प्रभारी प्रमोद राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान एक खाली कारतूस का खोल बरामद किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद का लग रहा है।
पुलिस अब आसपास लगे निजी और व्यावसायिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर फॉर्च्यूनर का नंबर, हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने का रास्ता पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.