Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीजी और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई कर सकेंगे जॉब ट्रेनी डॉक्टर, बॉन्ड की अवधि व राशि बढ़ेगी

Summer express/शिमला-:  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जॉब ट्रेनी प्रशिक्षु चिकित्सकों को स्नातकोत्तर (पीजी) और सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के बॉन्ड की अवधि और राशि में भी बढ़ोतरी की जाएगी, ताकि उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद चिकित्सक हिमाचल लौटकर प्रदेशवासियों को अपनी सेवाएं दे सकें।मुख्यमंत्री सोमवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है और इन पहलों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर डायग्नॉस्टिक सुविधाएं सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों को रेडियोलॉजी विभागों में होने वाली एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जांच से संबंधित डेटा को 20 अक्तूबर तक एंड-टू-एंड डिजिटाइज करने के निर्देश दिए। इसके लिए राज्य सरकार पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध करवाएगी।उन्होंने मेडिकल कॉलेजों को नर्सों और तकनीशियनों की विभागवार आवश्यकता का ब्यौरा भी उपलब्ध करवाने को कहा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।

मेडिकल कॉलेजों में बनेंगे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटीज (एआईएमएसएस), चमियाणा में विशेषज्ञ विभागों के साथ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने के प्रस्ताव की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गई है।समिति प्रत्येक मेडिकल कॉलेज और एआईएमएसएस चमियाणा में ऐसे दो से चार विभागों की पहचान करेगी, जिन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा सकता है। इन केंद्रों में जटिल, दुर्लभ और गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए उन्नत बहुविषयक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने की योजना है।

विदेशों में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे चिकित्सा विद्यार्थी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सा विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से परिचित करवाने और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए विदेशों में एक्सपोजर विजिट पर भेजने की योजना बना रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि विदेशों से प्राप्त अनुभव और आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों का लाभ प्रदेश के मरीजों तक पहुंचाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.