Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कबड्डी की स्वर्ण पदक विजेता ऋतु नेगी से सौतेला व्यवहार क्यों कर रही सुक्खू सरकार-:भाजपा प्रवक्ता

Summer express/नाहन-: भाजपा प्रवक्ता एवं शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने 20वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्ण पदक जीत में हिमाचली खिलाड़ियों के योगदान के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा घोषित सम्मान राशि का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने शिलाई की बेटी और भारतीय महिला कबड्डी टीम की पूर्व कप्तान ऋतु नेगी को सम्मान सूची से बाहर रखने पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।तोमर ने कहा कि ऋतु नेगी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश और हिमाचल का नाम रोशन किया है। वह शिलाई की बेटी हैं और प्रदेश की उन बेटियों में शामिल हैं, जिन्होंने कठिन परिश्रम और खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। ऐसे में अन्य हिमाचली स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सम्मान राशि की घोषणा के बीच ऋतु नेगी को इससे अलग रखना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी का विवाह दूसरे राज्य में होने से उसकी जन्मभूमि और प्रदेश के लिए किए गए योगदान की पहचान समाप्त नहीं हो जाती। ऋतु नेगी ने हिमाचल से निकलकर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया और देश के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। इसलिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें सम्मान और पुरस्कार के मामले में किस आधार पर अलग रखा गया है।बलदेव तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों के सम्मान को राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। सरकार को ऋतु नेगी के मामले में स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्हें भी उचित सम्मान और पुरस्कार देने पर विचार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि हिमाचल की बेटियों ने खेल के क्षेत्र में प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। सरकार का दायित्व है कि खिलाड़ियों की उपलब्धियों का समान रूप से सम्मान किया जाए और किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी के साथ भेदभाव की स्थिति पैदा न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.