Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात के बाद मंडी-पधर हाईवे पर उभरे नए जलस्रोत, NHAI ने शुरू किया चैनलाइजेशन का काम

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट के तहत मंडी से पधर तक बन रहे 19 किलोमीटर लंबे हाईवे पर बरसात के बाद नई चुनौती सामने आई है। हाईवे के करीब 8 किलोमीटर ग्रीन फील्ड क्षेत्र में बारिश के बाद कुछ नए जलस्रोत उभर आए हैं। इन जलस्रोतों से लगातार निकल रहे पानी के कारण हाईवे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इन जलस्रोतों के पानी को उचित दिशा देने के लिए चैनलाइजेशन का काम शुरू करवा दिया है।

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी के अनुसार, बरसात के बाद ग्रीन फील्ड एरिया में करीब 5 से 6 स्थानों पर नए जलस्रोत सामने आए हैं। प्रारंभिक आकलन में पाया गया कि यदि पानी की निकासी को व्यवस्थित नहीं किया गया तो भविष्य में इससे हाईवे की संरचना को नुकसान पहुंच सकता है। इसी को देखते हुए इन जलस्रोतों को तत्काल प्रभाव से चैनलाइज किया जा रहा है। इसके तहत पानी के बहाव को नियंत्रित कर उसे साथ लगते कलवर्ट तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि हाईवे की सड़क और अन्य संरचनाओं को सुरक्षित रखा जा सके।

15 दिनों में पूरा होगा चैनलाइजेशन का काम

हाईवे का निर्माण कर रही गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के जीएम विकास नागर ने बताया कि NHAI के निर्देश मिलते ही जलस्रोतों को चैनलाइज करने का काम शुरू कर दिया गया है। जिन-जिन स्थानों पर बारिश के बाद पानी के नए स्रोत सामने आए हैं, वहां पानी के बहाव को प्रॉपर तरीके से डायवर्ट किया जा रहा है। कंपनी ने इस पूरे कार्य को करीब 15 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

इसी महीने यातायात शुरू करने का लक्ष्य

मंडी से पधर तक करीब 19 किलोमीटर लंबा नया हाईवे लगभग तैयार हो चुका है। बरसात के दौरान हुए नुकसान और सामने आई अन्य तकनीकी दिक्कतों की मरम्मत का काम भी साथ-साथ जारी है। NHAI का लक्ष्य है कि इसी महीने के अंत तक हाईवे को पूरी तरह तैयार कर यातायात के लिए सुचारू कर दिया जाए।फिलहाल हाईवे के अधिकतर हिस्से पर यातायात चल रहा है, लेकिन जिन स्थानों पर निर्माण और मरम्मत कार्य जारी है, वहां वाहनों को डायवर्ट किया गया है। नए जलस्रोतों को चैनलाइज करने के बाद पानी की निकासी बेहतर होने की उम्मीद है, जिससे हाईवे को भविष्य में होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास, रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल किया

पहले टी-20 में चार विकेट से जीत, नमन धीर ने आखिरी ओवर में छक्का लगाकरदिलाई कामयाबीएजेंसी | क्राइस्टचर्चभारत ने न्यूजीलैंड को पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में चार विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने 226 रन का लक्ष्य 19.4 ओवर में...

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को नहीं मिली मंजूरी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले कॉन्सर्ट को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह कार्यक्रम उनके ‘ऑरा इंडिया टूर’ के तहत जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित था। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त कार्यालय ने आयोजक बुकमायशो को पत्र भेजकर फैसले की...

झोटा के परिवार से पूछताछ, आरोपियों के घरों से जुटाए साक्ष्य

समर न्यूज | मानसानशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मानसा में कार्रवाई तेज कर दी है। जांच टीम ने गुरुवार को झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर को मंडी बोर्ड रेस्ट हाउस बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। परिवार के...

सेना के लिए 770 करोड़ के रडार खरीदेगा रक्षा मंत्रालय

लड़ाकू विमान और छोटे ड्रोन की पहचान कर सकेंगे नए रडार, हवाई सुरक्षा मजबूत करने की तैयारीएजेंसी | नई दिल्लीरक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना की हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ करीब 770 करोड़ रुपये का करार किया है।इसके तहत बेहतर कम ऊंचाई वाले हल्के रडार खरीदे जाएंगे। रक्षा सचिव...

सीएम दौरे की तैयारी में जुटे युवा नेता की करंट से मौत

चंद्रमणि कुलेठी का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार, हेलीकॉप्टर उपलब्ध न होने से सुक्खू का होली दौरा रद्दसमर न्यूज | भरमौर (चंबा)हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की होली घाटी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दौरे की तैयारियों में जुटे युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत हो गई।बुधवार देर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.