Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनोज कुमार झा भाजपा के कर्मठ मेहनती सिपाही : विपिन विनायक

दलजीत विक्की |लुधियाना
समर न्यूज

कैलाश नगर मंडल, वार्ड नंबर 3 के पार्षद पति एवं भाजपा जिला लुधियाना प्रचार संयोजक विपिन विनायक तथा उनकी पूरी टीम द्वारा नूरवाला स्थित कार्यालय में भाजपा जिला मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा का स्नेहपूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज झा को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता एवं समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर विपिन विनायक ने कहा कि मनोज कुमार झा भाजपा के कर्मठ, मेहनती एवं समर्पित सिपाही हैं, जो पार्टी की विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है और ऐसे कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं।
मनोज कुमार झा ने विपिन विनायक एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग और विश्वास ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.