Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में छात्र की मौत पर बवाल, पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

summer express, फरीदाबाद (सुन्दर कुंडू)। हरियाणा के फरीदाबाद में 10वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्र का शव मवई स्थित शिव शक्ति एन्क्लेव में उसकी सहपाठी के घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और लड़की के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस पर पथराव भी किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

मृतक की पहचान साई नगर पार्ट-2 निवासी अर्जुन (17) के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अर्जुन वीरवार रात उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की के घर पहुंचा था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसने घर के अंदर फंदा लगा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर जांच शुरू की।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अर्जुन के परिजन और बड़ी संख्या में अन्य लोग लड़की के घर पहुंच गए। परिजनों ने छात्र की मौत को लेकर संदेह जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया शुरू की, तो लोगों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आक्रोशित लोगों ने लड़की के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

मौके पर हालात बिगड़ने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। इसी दौरान भीड़ की ओर से पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया, जिसमें दो जवानों को चोटें आईं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया।

वहीं, लड़की के परिवार ने छात्र पर उनकी बेटी को लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि इस संबंध में पहले भी शिकायत दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद छात्र ने कथित तौर पर परेशान करना बंद नहीं किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और छात्र की मौत के कारणों सहित घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.