Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होडल मंडी में दो करोड़ रुपये की लागत से बने तीन नए टीन शेडों का विधायक ने किया उद्घाटन

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। होडल की नई अनाज मंडी में किसानों की सुविधाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन नए टीन शेडों का शनिवार को विधायक हरेंद्र सिंह ने उद्घाटन किया। उन्होंने नारियल फोड़कर शेडों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जगमिंदर सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए लगातार महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। होडल अनाज मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में फसल की खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान खरीद को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं और खरीद प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होनी चाहिए।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देशों के अनुरूप खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी में खरीदे जाने वाले धान का रिकॉर्ड सही तरीके से दर्ज किया जाए और खरीदा गया धान समय पर मिलर्स तक पहुंचाया जाए। धान खरीद के आंकड़ों में किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में होडल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। क्षेत्र में सड़कों का विस्तार किया जा रहा है और सड़कों के दोनों ओर रोशनी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधायक ने बताया कि होडल में नए मॉडल रोड के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी, ताकि शहर का स्वरूप बदला जा सके और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.