Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किसानों के पंजीकरण में लापरवाही पर पटवारी प्रिंस निलंबित

Summer express, कुरुक्षेत्र। किसानों के पंजीकरण से जुड़े मामले में लापरवाही बरतने पर पटवारी प्रिंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा के निर्देश पर शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी ने मामले की जांच की थी। जांच में पटवारी की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।

मामला शाहाबाद तहसील के जंदेड़ी हलके से संबंधित है, जहां पटवारी प्रिंस के पास राजस्व क्षेत्र की जिम्मेदारी थी। उपायुक्त के अनुसार, कुछ दिन पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने अनाज मंडी का निरीक्षण किया था। इस दौरान एक किसान ने उनके सामने अपनी शिकायत रखी थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने शाहाबाद के एसडीएम शंभू राठी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे।

जांच के दौरान सामने आया कि पटवारी प्रिंस ने मौके का निरीक्षण किए बिना ही सत्यापन प्रक्रिया में संबंधित भूमि को गैर-कृषि योग्य दर्ज कर दिया था। इसके आधार पर ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण को अपात्र सत्यापित कर दिया गया। प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जांच रिपोर्ट में लापरवाही की पुष्टि होने के बाद पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों से जुड़े मामलों में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना और सही तथ्यों के आधार पर सत्यापन करना आवश्यक है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.