Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा कैबिनेट ने भूपेंद्र हुड्डा का 27.17 लाख रुपये पीनल रेंट किया माफ

Summer express, चंडीगढ़ I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत देते हुए उनके सरकारी आवास पर बकाया 27.17 लाख रुपये का पीनल रेंट माफ करने का फैसला लिया गया। वहीं, पूर्व हाउसिंग बोर्ड चेयरमैन राजवीर सिंह फौगाट पर करीब चार लाख रुपये की पेनल्टी लगाने का निर्णय किया गया। इस मामले पर कैबिनेट बैठक में काफी देर तक चर्चा हुई। कई मंत्रियों ने सभी के लिए समान नियम लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

भूपेंद्र हुड्डा के सरकारी आवास पर अगस्त 2024 से दिसंबर 2025 तक निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रहने के कारण पीनल रेंट लगाया गया था। उस दौरान उनके पास नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं था। हुड्डा ने सरकार से पीनल रेंट माफ करने का अनुरोध किया था, जिसके बाद इस संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई। इससे पहले भी यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल की बैठक में रखा गया था, लेकिन तीन मंत्रियों की आपत्तियों के चलते उस समय फैसला टाल दिया गया था। अब दोबारा प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद कैबिनेट ने बकाया राशि माफ करने को मंजूरी दे दी।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के दौरान जननायक जनता पार्टी (जजपा) के कोटे से हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन रहे राजवीर सिंह फौगाट के मामले में भी कैबिनेट ने फैसला लिया। पंचकूला के सेक्टर-12ए स्थित सरकारी आवास निर्धारित समय पर खाली नहीं करने के कारण उनके खिलाफ करीब 38 लाख रुपये का पीनल रेंट लगाया गया था। अब उनके मामले में लगभग चार लाख रुपये की पेनल्टी निर्धारित की गई है।

हरियाणा लोक निर्माण विभाग के नियमों के अनुसार, नई सरकार के गठन के बाद मंत्री या विधायक को 15 दिनों के भीतर सरकारी आवास खाली करना होता है। निर्धारित समय सीमा में आवास खाली नहीं करने पर सामान्य किराए से कई गुना अधिक पीनल रेंट वसूला जाता है। नियमों के मुताबिक, पहले महीने में सामान्य किराए का 50 गुना, दूसरे महीने में 100 गुना और तीसरे महीने में 200 गुना किराया वसूलने का प्रावधान है। इसके बावजूद आवास खाली नहीं करने पर चौथे महीने से 400 गुना किराया वसूला जाता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.