Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Summer express/शिमला: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2026 कर दी गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST-2027) आयोजित की जाएगी।जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, जिला शिमला के प्राचार्य रोशन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने से पात्र विद्यार्थियों को आवेदन करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। उन्होंने जिला शिमला के सभी उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों से आग्रह किया है कि वे इस सूचना को अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी आवेदन करने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में दर्ज विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यार्थी 23 से 25 अक्टूबर, 2026 तक उसमें सुधार कर सकेंगे।

इन लिंक पर करें ऑनलाइन आवेदन

कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी यहां क्लिक करें।

कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी यहां क्लिक करें।

विद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यालयों से अपील की है कि वे पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए प्रेरित करें और जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नवोदय विद्यालय में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

Summer express/शिमला: जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के दौरान कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर, 2026 कर दी गई है। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा (LEST-2027) आयोजित की जाएगी।जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग, जिला शिमला...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? विधानसभा अध्यक्ष ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

बोले- लंबे समय तक सत्ता के करीब रहे नेताओं को अपने कार्यकाल का हिसाब भी देना चाहिए, चंबा की राजनीति पर हमें न दें नसीहत चंबा, मंजूर पठान -:चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को...

लोकतंत्र बचाओ,वोट बचाओ अभियान के तहत सोलन में निकली विशाल बाइक रैली

ब्लॉक कांग्रेस और शहरी कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, लोकतंत्र की रक्षा का दिया संदेश Suummer express/सोलन-: ब्लॉक कांग्रेस सोलन एवं शहरी कांग्रेस सोलन द्वारा शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत विशाल मोटर बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार...

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से मारपीट के बाद सुरक्षा सख्त, बिना नंबर प्लेट वाहनों की एंट्री पर रोक

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) परिसर में प्रोफेसर के साथ मारपीट और युवतियों को कार से टक्कर मारने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इस घटना में आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति ने अपनी स्कॉर्पियो से एक युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद रास्ते में घटना का...

दशहरा-दिवाली को लेकर अंबाला में फायर ब्रिगेड अलर्ट, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। दशहरा और दिवाली के त्योहारों को देखते हुए अंबाला में अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर रखा गया है। आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.