Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉल रोड शिमला के नगर निगम पार्क के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये, विधायक हरीश जनारथा ने किया कार्य का शुभारंभ

Summer express/शिमला-: शिमला शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक मॉल रोड पर रोटरी टाउन हॉल के सामने स्थित नगर निगम पार्क के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन के साथ भूमि पूजन किया गया। विधायक ने भूमि पर गैंती चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

पार्क के विकास एवं सौंदर्यीकरण पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत पार्क को आकर्षक और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ शिमला घूमने आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला शहर के सौंदर्यीकरण और नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। शहर के सार्वजनिक स्थलों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि मॉल रोड शिमला का प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां स्थित पार्क के विकसित होने से शहरवासियों तथा पर्यटकों को बैठने और कुछ समय सुकून से बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस परियोजना से शहर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मॉल रोड शिमला के नगर निगम पार्क के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये, विधायक हरीश जनारथा ने किया कार्य का शुभारंभ

Summer express/शिमला-: शिमला शहर की सुंदरता बढ़ाने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने ऐतिहासिक मॉल रोड पर रोटरी टाउन हॉल के सामने स्थित नगर निगम पार्क के विकास कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और हवन...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर,भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला , संजू -:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है। उन्होंने सवाल...

जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

Summer express, पटियाला। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बरनाला जिले की तपा तहसील के राजस्व कार्यालय में तैनात पटवारी मनीष कुमार को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी जमीन का इंतकाल दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग कर रहा था। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी...

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी

Summer express, नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले छह से सात दिनों तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ इलाकों में...

बरवाला में जलघर की डिग्गी में डूबने से गर्भवती महिला और पति की मौत, बेटा बचा

Summer express, बरवाला। हरियाणा के हिसार जिले के गांव गैबीपुर में सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां जलघर की डिग्गी में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा बच गया। मृतकों की पहचान गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार उर्फ गोलू और उसकी 30 वर्षीय पत्नी सुनीता के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.