Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए। इस घटना में शीशे के टुकड़े लगने से बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। घटना के बाद ढाबे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला दो पक्षों के बीच आपसी विवाद का सामने आया है।

पार्किंग और साइड को लेकर शुरू हुई कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की निजी बस एक ढाबे पर रुकी हुई थी। इसी दौरान बस में सवार एक यात्री और कार में सवार दो व्यक्तियों के बीच पार्किंग और रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कार सवार व्यक्तियों ने गुस्से में आकर बस पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पथराव के कारण बस के तीन से चार शीशे टूट गए। टूटे हुए शीशे की चपेट में आने से एक यात्री को चोट लगी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों ने किया था नशा

मामले को लेकर थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि विवाद बस में सवार एक यात्री और कार में सवार दो व्यक्तियों के बीच हुआ था। विवाद की वजह पार्किंग और साइड को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों ने शराब पी हुई थी। कहासुनी बढ़ने के बाद बस पर पथराव किया गया, जिससे बस के शीशे टूटे और एक यात्री घायल हुआ। थाना प्रभारी ने कहा कि फिलहाल मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ढाबा सुपरवाइजर ने मारपीट का भी लगाया आरोप

वहीं, ढाबे पर मौजूद सुपरवाइजर ने घटना को लेकर अलग जानकारी दी। उनके मुताबिक, विवाद की वजह केवल पार्किंग नहीं थी, बल्कि दोनों पक्षों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका भी है। सुपरवाइजर ने आरोप लगाया कि कार में सवार व्यक्ति ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि बस चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई। सुपरवाइजर के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की यह बस लंबे समय से ढाबे पर रुकती रही है और यात्री यहां भोजन करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना का धर्म या जाति से कोई संबंध नहीं है।

शिकायत नहीं मिली, फिर भी कार्रवाई करेगी पुलिस

थाना प्रभारी विपिन कुमार के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद जांच की गई। फिलहाल बस चालक की ओर से कोई शिकायत नहीं दिए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद बस रात में ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया। यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने...

अर्चना गुप्ता का विपक्ष पर हमला, बोलीं—लोकतंत्र में जनता का विश्वास तोड़ने की हो रही कोशिश

Summer express/पलवल-:हरियाणा भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल देश में भ्रम और अस्थिरता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र मजबूत है और देश की जनता का संविधान तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास...

पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस का संदेश लेकर दिल्ली से लद्दाख तक साइकिल यात्रा पर निकले रमेश सिंह राणा

युवाओं को साइकिल चलाने और पौधारोपण के लिए कर रहे प्रेरित, हिमाचल के लोगों और पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना Summer express/कांगड़ा /विकास-:पर्यावरण संरक्षण और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दिल्ली निवासी रमेश सिंह राणा साइकिल से लंबी यात्रा पर निकले हैं। करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली से शुरू...

खेलेगा हिमाचल, खिलेगा हिमाचल अभियान के तहत अनुराग ठाकुर ने बांटी खेल किटें, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार से खिलाड़ियों को लंबित प्रोत्साहन राशि जल्द जारी करने और खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2018 के बाद से पदक विजेता खिलाड़ियों को इनामी राशि नहीं मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण...

टोहाना की बैटरी फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express/फतेहाबाद/टोहाना-:  हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर में अमानी रोड स्थित एक बैटरी फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती ऊंची लपटों और काले धुएं के घने गुबार को दूर से देखा जा सकता था। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.