Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

Summer express/शिमला -: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’ में संशोधन किया है। इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का रास्ता आसान होगा। विशेष रूप से पीजीआई चंडीगढ़ और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली से अपनी स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पूरी करने वाले अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगी नियुक्ति

नई व्यवस्था के तहत निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले डॉक्टरों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर बिना लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के नियुक्त किया जा सकेगा। इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और मेरिट को प्रमुख आधार बनाया जाएगा।चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के एमबीबीएस और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रम की परीक्षाओं में प्राप्त अंकों को ध्यान में रखा जाएगा। इससे योग्य उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर किया जा सकेगा। हालांकि, नियुक्ति के लिए संबंधित पदों की निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

33.33 प्रतिशत कोटे के तहत मिलेगी नियुक्ति

चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्तियां सीधे उम्मीदवारों के लिए निर्धारित 33.33 प्रतिशत कोटे के अंतर्गत की जाएंगी। नीति में किया गया यह संशोधन राज्य के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और रिक्त पदों को भरने की दिशा में अहम माना जा रहा है।सरकार का उद्देश्य प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों से प्रशिक्षित योग्य डॉक्टरों को हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों से जोड़ना है, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार, इस बदलाव से विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सकों की कमी दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया होगी आसान, PGI और AIIMS के डॉक्टरों को मिलेगी प्राथमिकता

Summer express/शिमला -: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने ‘रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025’ में संशोधन किया है। इस बदलाव से पोस्टग्रेजुएट (PG) की पढ़ाई पूरी कर चुके योग्य डॉक्टरों के लिए राज्य के मेडिकल कॉलेजों में नियुक्ति पाने का...

माँ चिंतपूर्णी के दरबार में महाअष्टमी की धूम, छप्पन भोग व हवन-यज्ञ के साथ नवरात्र मेला संपन्न

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास- : उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में शारदीय नवरात्र के दौरान महाअष्टमी का पर्व धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर दिनभर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। इस पावन अवसर पर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दरबार...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राखीगढ़ी महोत्सव का किया शुभारंभ, गांव को दिए 51 लाख रुपये

Summer express, हिसार | मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नारनौंद क्षेत्र के राखीगढ़ी गांव में सात दिवसीय राखीगढ़ी महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सिंधु घाटी सभ्यता के इस महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल की ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने और पर्यटन की संभावनाओं को विकसित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री...

गुरुग्राम में कांग्रेस का मशाल जुलूस, चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। गुरुग्राम में कांग्रेस ने अपने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में जलती मशालें लेकर सड़क पर उतरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए मताधिकार की रक्षा करने की अपील की। इस प्रदर्शन के...

फिरोजपुर के ममदोट में किराना कारोबारी के घर पर फायरिंग, कार में लगी गोलियां

Summer express, ममदोट I पंजाब में फिरौती की धमकियों के बीच फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे में एक किराना कारोबारी के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। देर रात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कारोबारी के घर के बाहरी दरवाजे पर पांच गोलियां चलाईं। गोलियां दरवाजे को पार करते हुए घर के अंदर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.